Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
Navratri 2024 Day 4 Malpua Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा के लिए बनाएं मालपुए का भोग, देखें रेसिपी
नवरात्रि के पावन दिनों में मां की भक्ति का अपना एक अलग ही आनंद आता है। हर दिन देवी शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। देवी मां के इन अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना करके व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति व खुशियों की कामना करता है। नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। यह मान्यता है कि देवी कुष्मांडा ने ही इस ब्रह्मांड की रचना की। दरअसल, सृष्टि की उत्पत्ति से पहले जब हर ओर अंधकार था, देवी मां के कुष्मांडा रूप ने ब्रह्मांड की रचना की।
मां कुष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। इस दिन देवी मां की पूजा करते हुए आप उन्हें मालपुए का भोग लगाया जा सकता है। मालपुआ मां कुष्मांडा को बेहद पसंद है और इसे बनाना भी बेहद ही आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको देवी मां के भोग के लिए मालपुए बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

मालपुआ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• आधा कप मावा
• आधा कप सिंघाड़े का आटा
• एक कप चीनी
• एक कप दूध
• 8-10 पिस्ता
• 6-7 इलायची
• तलने के लिए घी
चीनी सिरप के लिए-
• 1 कप चीनी
• आधा कप पानी
• एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• केसर के कुछ धागे
मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी-
• मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में मावा, सिंघाड़े का
आटा और दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
• अब इस स्मूथ बैटर को बाउल में निकाल लें।
• तैयार बैटर को करीबन 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अब आप इसमें बारीक कटे पिस्ता और इलायची का पाउडर डालकर मिक्स कर
लें।
• अब हम मापलुआ के लिए चाशनी तैयार करेंगे।
• इसके लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डाल कर गरम कर लें।
• आपको मालपुआ के लिए एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
• चाशनी में छोटी इलाइची डाल कर मिला दीजिए।
• वहीं दूसरे पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें।
• अब आप बैटर को गर्म तेल में डालें।
• जब मालपुआ तैरने लगे तो उसके ऊपर तेल छिड़कें।
• छेद वाले चम्मच की सहायता से धीरे से दबाइए।
• मालपुए पूरी की तरह फूल जाएंगे।
• अब इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।
• अतिरिक्त तेल निकालने के लिए मालपुए को किचन टॉवल पर रख लें।
• अब मालपुए को गर्म चाशनी में भिगो दें।
• 10 मिनट के लिए आराम दें और सुनिश्चित करें कि मालपुआ के दोनों
किनारे अच्छी तरह से भीगे हुए हैं।
• अंत में, मालपुए को रबड़ी के साथ गर्मागर्म परोसें और साथ में इसे
कुछ मेवों से सजाएं।
मालपुआ किस चीज़ से बनता है?
मालपुआ उत्तर भारतीय पैनकेक हैं जिसे मैदा, चीनी, रवा और इलायची पाउडर की मदद से बनाया जाता है। इसे बनाते समय कई अलग-अलग सामग्रियों जैसे सौंफ, दूध, खोया, नारियल, दही और यहां तक कि केले का भी इस्तेमाल किया जाता है।
क्या हम व्रत में मालपुआ खा सकते हैं?
नवरात्रि में लौकी और दूध की मदद से कई तरह की मिठाइयां बनाकर खाई जाती हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटे में मावा मिलाकर भी मालपुआ बनाया जा सकता है। यह खाने में भी बेहद ही अच्छा होता है।
मालपुआ के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?
यूं तो मालपुआ को देशभर के अलग-अलग राज्यों में बनाया जाता है। लेकिन ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यां में मालपुआ बेहद ही पसंद किया जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications