Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Masala French Toast: मदर्स डे पर अपनी प्यारी मम्मा के लिए नाश्ते में बनाएं मसाला फ्र
Masala French Toast: हर मां अपने बच्चे को ढेर सारा लाड़-प्यार करती हैं। वे भी कभी-कभी अपने बच्चों से उतना ही लाड़ पाने का हक रखती हैं। मां के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए मदर्स डे से बेहतर दिन और क्या हो सकता है। इस दिन हर बच्चा अपनी मां के लिए कोई ना कोई तोहफा खरीदकर जरूर लाता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले तोहफों की जगह आप खुद उनके लिए कुछ बनाएं तो यह दिन यकीनन और भी ज्यादा खास हो जाता है। मसलन, इस दिन आप अपनी मां के लिए कुछ अच्छा सा कुक कर सकते हैं और उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं।
यूं तो आप दिन का कोई भी मील उनके लिए प्लॉन कर सकते हैं, लेकिन अगर नाश्ते में ही कुछ बनाया जाए तो इससे इस खास दिन की शुरुआत भी बेहद कमाल की होती है। मदर्स डे पर आप प्यारी सी मम्मा के लिए मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह आसान सी रेसिपी बेहद ही डिलिशियस भी होती है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मदर्स डे के लिए स्पेशल मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं-
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 4 बड़े अंडे
• 3 बड़े चम्मच दूध
• 3 स्लाइस ब्रेड आधी कटी हुई (वैकल्पिक)
• आधा चम्मच जीरा वैकल्पिक
• एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 बड़ा चम्मच लहसुन कद्दूकस किया हुआ (वैकल्पिक)
• 2 बड़े चम्मच धनिया
• 2 हरी मिर्च बारीक कटी, वैकल्पिक
• आधा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
• नमक और मिर्च
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 बड़ा चम्मच घी
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने का तरीका-
• मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में अंडे और
दूध डालें।
• अब इसमें जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, लहसुन, कटा हरा धनिया, हरी मिर्च,
प्याज, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंटें।
• अब एक बड़े पैन में तेल और घी गरम करें।
• ब्रेड के एक टुकड़े को अंडे के मिश्रण में डुबोएं, सुनिश्चित करें कि
आप दोनों तरफ से कोट कर लें।
• अब आपकी बाकी ब्रेड स्लाइस को भी ऐसे ही डिप करें।
• अब पैन में ब्रेड स्लाइस डालें। एक तरफ से 2 से 3 मिनट तक पकाएं,
फिर पलट दें। आप इसे गोल्डन और किनारे क्रिस्पी होने तक पकाएं।
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए ब्रेड, अंडे, दूध, नमक, मिर्च और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। मसाला फ्रेंच टोस्ट तैयार करते समय आप अपनी पसंद के अनुसार मसालों को एडजस्ट कर सकते हैं।
मसाला फ्रेंच टोस्ट को किस तरह से बनाया जाता है?
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए, पहले ब्रेड को स्लाइस किया जाता है और फिर उसे अंडे और मसालेदार दूध में डुबोकर पकाया जाता है। इसे तवे पर तला जाता है जब तक कि यह सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए।
मसाला फ्रेंच टोस्ट को और भी टेस्टी बनाने के लिए उसे किस तरह सर्व करें?
मसाला फ्रेंच टोस्ट का टेस्ट तभी काफी अच्छा लगता है, जब इसे गरमा गरम सर्व किया जाए। आप इसे सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा शहद, या फ्रूट सिरप डाल सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे अंगूर, केला या अन्य फलों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications