Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
झटपट दस मिनट में बनाएं आम का अचार, धूप में सुखाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
हम सभी आम के अचार को बड़े ही चाव से खाते हैं। हालांकि, अब घरों में आम का अचार डालना बंद होता जा रहा है। जहां कुछ सालों पहले तक मम्मी गर्मी के मौसम में आम का अचार जरूर बनाती थी, लेकिन अब लोग समय व जगह के अभाव के चलते मार्केट से ही अचार लाकर खाना पसंद करते हैं।
बाजार में मिलने वाला आम का अचार खराब भी नहीं होता है, इसलिए यह हम सभी को अधिक सुविधाजनक लगता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले अचार में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपने स्वाद के साथ किसी तरह का समझौता करें। अगर आप चाहें तो बिना मेहनत के सिर्फ दस मिनट में आम का अचार बना सकते हैं।

इस अचार को धूप में रखने की भी जरूरत नहीं होगी और यह खराब भी नहीं होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की महज दस मिनट में बनने वाली आम के अचार की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
आम का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्रीः-
• 1 किलो कच्चे आम के टुकड़े
• 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
• 2 बड़ा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
• 3 बड़ा चम्मच नमक
• 1 कप सरसों का तेल
• एक चौथाई कप सफेद सिरका
• 2 बड़ा चम्मच सौंफ
• 2 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
• 2 बड़ा चम्मच मेथीदाना
• 2 छोटा चम्मच कलौंजी
दस मिनट में आम का अचार कैसे बनाएं-
• आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर, पोंछकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
• ध्यान दें कि इस अचार को धूप में सुखाना नहीं है, इसलिए आम के टुकड़े छोटे ही रखें। साथ ही, उसके बीज को अलग निकाल लें।
• अब कटे हुए आम में 2 बड़ा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इस तरह आम पानी छोड़ देगा।
• इस बीच, मेथी, सरसों और सौंफ डालकर हल्का सा भून लें और फिर इन्हें दरदरा पीस लें।
• अब आम के बाउल को लें और एक बड़ी छलनी की मदद से उसका अतिरिक्त पानी निथार लें।
• अब आम में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, डालकर मिक्स कर लें। साथ ही, इसमें पिसा हुआ मसाला डालकर एक बार फिर से मिक्स कर लें।
• अब सरसों के तेल को धुआं निकलने तक गर्म करें।
• आंच से उतारकर ठंडा करें। जब तेल हल्का गर्म हो तो इसमें हींग व कलौंजी डालें।
• अब इस तेल को आम के बाउल में डालकर एक बार अच्छी तरह मिक्स करें।
• आखिरी में अचार में विनेगर डालें।
• अब आप इसे कांच के जार में डालकर स्टोर करें।
इंस्टेंट आम के अचार को जल्दी गलाने के लिए क्या इस्तेमाल करें?
अगर आप घर पर इंस्टेंट आम का अचार बना रहे हैं तो उसे जल्दी गलाने व खाने के लिए तैयार करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सफेद सिरका ना केवल आम के अचार को जल्दी गलाता है, बल्कि यह उसकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं, इससे आम के अचार में एक खट्टापन आता है, जिससे उसका टेस्ट काफी अच्छा लगता है।
होममेड आम के अचार को किस बर्तन में स्टोर करें?
होममेड आम के अचार को कांच के जार में स्टोर किया जा सकता है। लेकिन इसके अलावा आप सिरेमिक जार या स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि, आपको कभी भी अचार को रखने के लिए प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
