Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Coffee Mousse Recipe: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की तरह बनाएं कॉफी मूस, हर कोई पूछेगा रेसिपी
डेजर्ट खाना तो हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। खासतौर से, जब घर में मेहमान आते हैं तो हम सभी उन्हें डेजर्ट जरूर सर्व करते हैं। यूं तो आप मेहमानों के लिए कई तरह के डेजर्ट बना सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कॉफी मूस बनाना अच्छा विचार हो सकता है। अगर आप एक कॉफी लवर हैं या कॉफी की मदद से बेहतरीन डेजर्ट बनाने की इच्छा रखते हैं तो ऐसे में कॉफी मूस बनाया जा सकता है। कॉफी मूस एक बेहद ही आसान रेसिपी है, जिसे झटपट बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, कॉफी मूस को बनाने के लिए बहुत कम इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी।
आप इसे महज तीन या चार इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार कर सकते हैं। चूंकि इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है, इसलिए अगर आपकी एकदम से डेजर्ट खाने की इच्छा हो जाए या फिर अचानक मेहमान घर पर आ जाएं तो इसे आसानी से बनाया जा सकता है। पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी मूस की रेसिपी शेयर की है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पंकज भदौरिया स्पेशल कॉफी मूस की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से बना सकते हैं-

कॉफी मूस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• चार टेबलस्पून कॉफी पाउडर
• दो तिहाई कप पिसी हुई चीनी
• दो तिहाई कप ठंडा पानी
• दो कप व्हिप्ड क्रीम
• कुछ कुकीज
• डार्क चॉकलेट
कॉफी मूस कैसे बनाते हैं?
• कॉफी मूस बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कॉफी पाउडर, पिसी
हुई चीनी और ठंडा पानी डालें।
• अब इलेक्ट्रिक व्हिस्क की मदद से इसे व्हिस्क करें। करीबन 3 मिनट
बाद ही यह एकदम लाइट और फ्लफी हो जाएगा।
• अब आप एक दूसरे बाउल में दो कप व्हिप्ड क्रीम और आधा कप तैयार कॉफी
मूस को डालें। इसे भी इलेक्ट्रिक व्हिस्क की मदद से व्हिस्क कर
लें।
• अब आप सर्विंग बाउल या ग्लासेस लें।
• आप इसमें सबसे पहले कुकीज को हल्का तोड़कर डालें।
• अब इसके ऊपर तैयार कॉफी क्रीम डालें।
• अब आप कॉफी मूस को एक पाइपिंग बैग में डालें और फिर इसे कॉफी क्रीम
के ऊपर डालें।
• आखिरी में कुछ डार्क चॉकलेट लें और उसे कद्दूकस करके डालें।
• आपका डिलिशियस कॉफी मूस बनकर तैयार है। अब आप सबके साथ बैठकर इसे
आसानी से एन्जॉय कर सकते हैं।
कॉफी मूस बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
कॉफी मूस बनाना बेहद ही आसान है और इसे बेहद ही कम इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार किया जा सकता है। कॉफी मूस बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से कॉफी पाउडर, पिसी हुई चीनी और व्हिप्ड क्रीम की जरूरत होगी। इसके अलावा, आप कुछ कुकीज और डार्क चॉकलेट की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं।
कॉफी मूस को और भी ज्यादा टेस्टी कैसे बना सकते हैं?
यूं तो कॉफी मूस का टेस्ट वैसे भी काफी अच्छा होता है। लेकिन अगर आप इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं या फिर उसमें एक अलग फ्लेवर एड करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट मिला सकते हैं। इससे कॉफी मूस का टेस्ट आपको नेक्स्ट लेवल मिलेगा।
कॉफी मूस बनाते समय किस-किस चीज की टॉपिंग की जा सकती है?
जब आप कॉफी मूस बनाते हैं तो उसमें डार्क चॉकलेट को कद्दूकस करके
टॉपिंग की जा सकती है। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो थोड़ी सी पिघली हुई
मिल्क चॉकलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी मूस पर व्हाइट चॉकलेट
चिप्स और डार्क चॉकलेट चिप्स भी एक बेहतरीन टॉपिंग की तरह काम करता
है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
