Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Egg Noodles Recipe: मैदा नूडल्स खाना छोड़ें और मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की तरह बनाएं एग नूडल्स
नूडल्स खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी नूडल्स बहुत भाते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले नूडल्स अमूमन मैदा से तैयार किए जाते हैं और ये फ्राइड भी होते हैं। ऐसे में जब आप इन नूडल्स को खाते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने मन या टेस्ट के साथ किसी तरह का समझौता करें।
आपको बस अपना तरीका बदलने की जरूरत है। आप मार्केट से मैदा वाले नूडल्स लाने की जगह खुद घर पर ही आटे की मदद से नूडल्स तैयार करें। इसके साथ अंडे का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को फायदा ही पहुंचाएगा। ये एग नूडल्स ना केवल खाने में टेस्टी होंगे, बल्कि प्रोटीन पैक होने के कारण आपकी अनहेल्दी क्रेविंग्स को भी कम करेंगे। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एग नूडल्स बनाने की आसान रेसिपी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। तो चलिए आज हम आपको पंकज भदौरिया स्पेशल एग नूडल्स की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

एग नूडल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
नूडल्स बनाने के लिए
• 1 कप गेहूं का आटा
• 1 अंडा
टॉसिंग के लिए
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
• 1 कप कटी हुई सब्जियां
• 1 चम्मच सोया सॉस
• 1 चम्मच सिरका
• 5 अंडे
• नमक स्वाद अनुसार
• स्वादानुसार काली मिर्च
एग नूडल्स बनाने का तरीका-
• एग नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा और एक अंडा तोड़कर डालें।
• इसे मिक्स कर लें और बहुत कम पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिए।
• अब आटे को 15 मिनिट के लिए रख दें।
• इसके बाद एक बार फिर 2 मिनट तक इसे अच्छे से गूथ लें।
• अब आप इसे पतला बेल लें और अपनी पसंदीदा मोटाई के नूडल्स काट लें।
• अब आप इसे दो-तीन मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह थोड़े सूख जाएं।
• अब एक पैन में 4 कप पानी को धीमी आंच पर उबालें।
• इसमें 1 टेबलस्पून तेल और 1 टीस्पून नमक डालें।
• साथ ही, नूडल्स डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
• अब आप नूडल्स को छान लें। साथ ही, इस पर ठंडा पानी डालें।
• अब आप एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें और 30 सेकंड तक भूनें। अंडों को तोड़ें और स्क्रैम्बल करें।
• अब आप स्क्रैम्ब्लड एग को निकाल लें।
• उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें। साथ ही, कटी हुई सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक सॉटे करें।
• अब आप इसमें स्वादानुसार सोया सॉस, सिरका, नमक, काली मिर्च डालें।
• अंत में, इसमें उबले हुए नूडल्स, स्क्रैम्बल एग डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• गरमा-गरम सर्व करें और आनंद लेकर खाएं।
नूडल्स को हेल्दी कैसे बनाएं?
नूडल्स खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप नूडल्स को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मार्केट से मैदा नूडल्स लाने की जगह आटे के नूडल्स बनाएं। इसे आप गेंहू के आटे, अंडा और पानी की मदद से तैयार कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
