Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Masterchef Pankaj Bhadouria Litchi Mango Dessert Recipe: गर्मी में आम और लीची की मदद से बनाएं ये डेजर्ट, पंकज
Masterchef Pankaj Bhadouria Litchi Mango Dessert Recipe : मीठा खाना तो हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि जो लोग अपनी सेहत की चिंता करते हैं, वे अक्सर मीठे से दूर ही रहते हैं। हालांकि, आपको वास्तव में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हेल्दी रहने के लिए आपको अपने टेस्ट बड के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है। वास्तव में, आपको अपने खाने का तरीका बदलना चाहिए। आप डेजर्ट को भी एक हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं।
जी हां, गर्मी के मौसम में आप आम और लीची जैसे टेस्टी फलों की मदद से बेहतरीन मिठाई बना सकते हैं। चूंकि इसे कुक करने की जरूरत नहीं पड़ती है तो आप इस मिठाई को झटपट कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। साथ ही, यह उतनी ही हेल्दी भी है, इसलिए आपको अपनी सेहत की चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है।

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस डेजर्ट की रेसिपी शेयर की है, जो बनाने में बेहद ही आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आम और लीची की मदद से बनने वाली इस मिठाई की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
आवश्यक सामग्री-
• 250 ग्राम लीची
• 75 ग्राम पनीर
• एक कप कटा हुआ आम
• एक चौथाई कप चीनी
• एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• कुछ कटे हुए पिस्ता
आम और लीची की मिठाई बनाने का तरीका-
• सबसे पहले 250 ग्राम लीची लें और इसे छील लें।
• इनके बीच में कट लगाकर अंदर मौजूद बीज को बाहर निकाल लें।
• अब एक ब्लेंडर जार लें और उसमें पनीर डालें।
• साथ ही, इसमें कटा हुआ आम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह
ब्लेंड कर लें।
• कुछ ही सेकंड्स में इसका स्मूथ पेस्ट बन जाएगा।
• अब एक पाइपिंग बैग लें और उसमें तैयार पेस्ट को डालें।
• एक प्लेट में लीची को रखें और बीच के खाली हिस्से में पाइपिंग बैग
की मदद से पेस्ट को डालें।
• इस तरह सारी लीची की फिलिंग कर लें।
• अंत में, आप इस पर कटे हुए पिस्ता से गार्निशिंग करें।
• बस आपकी आम और लीची की मिठाई बनकर तैयार है।
• कुछ ही सेकंड्स में बनने वाली यह मिठाई यकीनन बेहद ही डिलिशियस होती
है।
गर्मी में फल की मदद से कौन सी मिठाई बनाएं?
अगर आपको मीठा खाना बेहद अच्छा लगता है और गर्मी में फल की मदद से मिठाई बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आम और लीची की मदद से मिठाई बनाएं। इसे बनाने के लिए आपको आम और लीची के अलावा पनीर, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत होगी। अंत में, आप डेजर्ट को कटे हुए पिस्ता की मदद से गार्निश करें।
बिना पकाए मिठाई कैसे बनाएं?
अमूमन मिठाई बनाने के लिए उसे पकाया जाता है। हालांकि, अगर आपके पास समय की कमी है या फिर आप झटपट कोई डेजर्ट तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में नो कुक रेसिपीज भी ट्राई की जा सकती हैं। मसलन, आप गर्मी मंय आम और लीची की मदद से डेजर्ट बनाएं। यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसके लिए आपको कुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
