Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Masterchef Pankaj Bhadouria Pan Pizza Recipe: इस रेसिपी को फॉलो करके सिर्फ 30 मिनट में बनाएं टेस्टी पैन पिज्जा
Pan Pizza Recipe in Hindi: पिज्जा का नाम सुनते
ही अक्सर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। चाहे बच्चे हों या
बड़े, अमूमन पिज्जा खाना पसंद करते ही हैं। छुट्टी का दिन हो या फिर घर
पर कोई छोटी सी दोस्तों की पार्टी हो तो पिज्जा जरूर मंगवाया जाता है।
हालांकि, मार्केट में मिलने वाला पिज्जा ना केवल बहुत महंगा पड़ता है,
बल्कि जब तक यह घर पर आता है तो ठंडा व सॉगी भी हो जाता है। जिसके
कारण उसका टेस्ट उतना अच्छा नहीं लगता है। अमूमन एक बार पिज्जा ऑर्डर
करने के बाद उसे घर तक डिलीवर होने में लगभग 30 मिनट का समय तो लग ही
जाता है।
अगर आप अपने फेवरिट पिज्जा के लिए आधा घंटा इंतजार करने के लिए तैयार
हैं तो क्यों ना आप इसे खुद घर पर ही बना लें। जी हां, मास्टरशेफ पंकज
भदौरिया ने 30 मिनट में घर पर ही पैन पिज्जा बनाने की रेसिपी शेयर की
है। इसे बनाते समय आप पिज्जा बेस से लेकर पिज्जा सॉस तक, सब कुछ खुद
घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पंकज
भदौरिया की पैन पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे
हैं-

पैन पिज्जा के लिए आवश्यक सामग्री-
बेस के लिए-
• 2 कप आटा
• 1/2 कप दही
• 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
• आधा चम्मच बेकिंग सोडा
• 1/4 चम्मच नमक
• 2 चम्मच जैतून का तेल
सॉस के लिए-
• 10 बड़े लाल टमाटर
• 10-12 तुलसी के पत्ते
• आधा चम्मच नमक
• आधा कप टमाटर प्यूरी
• एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ लहसुन
• 2 चम्मच जैतून का तेल
टॉपिंग के लिए-
• 1 कप कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़
• आधा कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़
• कटी हुए सब्ज़ियां
• ओरेगैनो
• चिली फ़्लेक्स
पैन पिज्जा बनाने का तरीका-
• पैन पिज्जा के लिए सबसे पहले बेस तैयार करेंगे। इसके लिए आटे में
नमक, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• अब दही डालें और ढीला आटा गूंथ लें।
• तेल डालें और एक मिनट तक गूंथें।
• आटे को गीले कपड़े से ढंक दें और 15 मिनट के लिए रख दें।
• आटे को एक मिनट तक हल्के से गूंथ लें। आटे को 5 बराबर बॉल्स में तोड़
लें। बोर्ड और आटे की बॉल्स को अच्छे से डस्ट करें और हर बॉल को 1/2
सेमी की मोटाई में रोल करें। गैस स्टोव पर ढक्कन लगाकर खाली 9 इंच का
फ्राइंग पैन गर्म करें।
• गर्म पैन पर थोड़ा तेल लगाएं और सावधानी से रोल किया हुआ पिज्जा बेस
रखें। पानी की कुछ बूंदें डालें, ढक दें और बेस के फूलने तक पकाएं।
पैन से बेस निकालें और ब्राउन स्पॉट आने तक आंच पर पकाएं।
• अगला बेस रखने से पहले पैन को एक और मिनट के लिए तेज आंच पर गर्म
करें।
• अब पिज्जा सॉस की तैयारी करेंगे। इसके लिए टमाटर को आधा काट लें।
डंठल और बीज हटा दें।
• पैन में तेल गर्म करें। लहसुन डालें और हल्का रंग आने तक भूनें।
• कटे हुए टमाटर को पैन पर नीचे की तरफ रखें।
• ढककर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और छिलका ढीला न हो
जाए।
• छिलका हटा दें और आलू मैशर से टमाटर को मैश कर लें।
• इसमें तुलसी के पत्ते, नमक, चिली फ्लेक्स और अजवायन, टमाटर प्यूरी
डालें और सॉस के गाढ़ा होने तक पकाएं। निकालें और पूरी तरह से ठंडा
करें।
• पिज़्ज़ा तैयार करने के लिए तैयार बेस पर पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं।
• सॉस पर लगभग 1/3 कप चीज़ डालकर फैलाएं।
• अपनी पसंद की टॉपिंग डालें।
• अपनी पसंद के हिसाब से सीजनिंग स्प्रिंकल करें।
• अब पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और पिज़्ज़ा रखें।
• तुरंत ढक दें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट या चीज़ के अच्छी तरह पिघलने
तक पकाएं। अब इसे आंच से उतारें।
• आपका टेस्टी-टेस्टी पैन पिज्जा बनकर तैयार है। आप इसकी पिज्जा कटर
की मदद से स्लाइस करें और सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications