Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Mix Fruit Custard Recipe: गर्मी में इस तरह बनाएं ठंडा-ठंडा मिक्स फ्रूट कस्टर्ड, जानिए आसान रेसिपी
अक्सर हमारी कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है और हमें यह समझ ही नहीं आता है कि क्या खाया जाए। अमूमन लोग गर्मी के मौसम में मीठे में भी कुछ ठंडा खाना चाहते हैं और इसलिए वे आइसक्रीम खाना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, आपके पास डेजर्ट के लिए अन्य भी कई ऑप्शन हैं। मसलन, आप गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड तैयार कर सकते हैं। दूध, चीनी, कस्टर्ड पाउडर और कुछ फलों की मदद से बनने वाला फ्रूट कस्टर्ड खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।
आप इसे डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं या फिर अगर आपके घर में गेट-टू-गेदर और मेहमान आए हुए हैं तो उनके लिए भी आप इसे पहले ही बनाकर तैयार कर सकते हैं और फ्रिज में रख सकते हैं। अगर आप मीठे में कुछ अलग व गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ ठंडा-ठंडा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मिक्स फ्रूट कस्टर्ड बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मिक्स फ्रूट कस्टर्ड बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

मिक्स फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए आवश्यक
सामग्री-
• 2.5 कप होल मिल्क
• 5 बड़े चम्मच चीनी
• 3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
• 1.5 से 2 कप कटे हुए मिक्स फ्रूट- सेब, आम, चीकू, केला, नाशपाती,
स्ट्रॉबेरी, अनार
मिक्स फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाएं-
• एक मोटे तले वाले पैन में दूध लें और इसे स्टोव के ऊपर रखें। दूध
को धीमी आंच पर उबालें।
• जब तक दूध गर्म हो रहा हो, एक छोटी कटोरी में सॉस पैन से 3 बड़े
चम्मच गर्म दूध लें। 3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्स करें।
• कभा भी कस्टर्ड पाउडर को सीधे नहीं डालना चाहिए। इससे गांठें पड़
सकती हैं।
• चिकना घोल या पेस्ट बनाने के लिए इसे व्हिस्क से अच्छी तरह
हिलाएं।
• जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें चीनी डालें। इसे अच्छी तरह
हिलाएं ताकि चीनी घुल जाए।
• आंच धीमी रखें और फिर कस्टर्ड पेस्ट को एक बार में थोड़ा-थोड़ा करके
डालें।
• जैसे ही आप कस्टर्ड घोल या पेस्ट का एक हिस्सा डालें, जल्दी से
हिलाएं ताकि गांठ न बने। इस तरह सारा कस्टर्ड पेस्ट डाल दीजिए।
• कस्टर्ड पकते समय बीच-बीच में हिलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें।
धीमी आंच पर करीब 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
• धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। गाढ़े कस्टर्ड के लिए कुछ और मिनट
तक पकाएं। कस्टर्ड को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। यह भी ध्यान
रखें कि जैसे-जैसे कस्टर्ड ठंडा होगा, यह और गाढ़ा होता जाएगा।
• अब आप तैयार कस्टर्ड को फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा हो जाए।
• अब आप फलों को काट लें। मौसमी फलों का प्रयोग करें, लेकिन खट्टे फल
और खरबूजे से बचें।
• कस्टर्ड के ठंडा होने पर इसमें फल डालकर मिक्स कर लें।
• फ्रूट कस्टर्ड को कुछ और फलों और अनार के दानों से सजाकर परोसें। आप
इसमें कुछ कटे हुए मेवे भी डाल सकते हैं।
फ्रूट कस्टर्ड किस चीज से बनता है?
फ्रूट कस्टर्ड को होल मिल्क, चीनी और कस्टर्ड पाउडर की मदद से तैयार किया जाता है। एक बार कस्टर्ड को तैयार करने और उसे ठंडा करने के बाद इसमें कई मिक्स फ्रूट्स को शामिल किया जाता है। कुछ लोग फ्रूट कस्टर्ड में मेवों का भी इस्तेमाल करते हैं।
मेरा फ्रूट कस्टर्ड कड़वा क्यों होता है?
कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि उनका फ्रूट कस्टर्ड कड़वा बनता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे कस्टर्ड बनाने के बाद उसमें फल मिला देते हैं। हमेशा आपको परोसने से ठीक पहले कस्टर्ड में फल काटकर डालें क्योंकि कुछ फल कस्टर्ड को कड़वा या पानीदार बना सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications