Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ranveer Brar Navratan Korma Recipe: रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं नवरतन कोरमा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान
जब कभी घर में पार्टी होती है तो कुछ ना कुछ अच्छा बनाने का मन करता है। अमूमन यह देखने में आता है कि किसी गेट टू गेदर या पार्टी में लोग पनीर की डिश जरूर सर्व करते हैं। लेकिन इसके अलावा अगर आप कुछ बेहद ही डिलिशियस बनाना चाहते हैं तो ऐसे में नवरतन कोरमा बनाया जा सकता है।
कई तरह की सब्जियों से बनने वाली यह रेसिपी खाने में बेहद ही लाजवाब होती है। इससे आपकी बची हुई सब्जियां भी आसानी से इस्तेमाल हो जाती हैं। अक्सर लोग रेस्त्रां में जाकर नवरतन कोरमा ऑर्डर करते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं। नवरतन कोरमा बनाना बेहद ही आसान है।
अगर आप सच में रेस्त्रां स्टाइल में नवरतन कोरमा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप खुद शेफ रणवीर बरार से इसकी रेसिपी जान लीजिए। रणवीर बरार के स्टाइल में अगर आप नवरतन कोरमा बनाएंगे तो आपसे हर कोई इसकी रेसिपी पूछेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रणवीर बरार की नवरतन कोरमा रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं-

नवरतन कोरमा के लिए आवश्यक सामग्री-
• ढाई बड़े चम्मच घी
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• 2 मध्यम आकार के आलू, क्यूब में कटे हुए
• 2 मध्यम आकार की गाजर, छिली हुई, टुकड़ों में कटी हुई
• नमक स्वादानुसार
• हरी मिर्च
• डेढ़ कप फूलगोभी
• 1 इंच कटा हुआ अदरक
• एक चौथाई कप हरी मटर
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• आधा छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• 1 कप फेंटी हुई दही
• 12-15 कटी हुई फ्रेंच बीन्स
• आधा कप पानी
• 2 बड़े चम्मच काजू का पेस्ट
• भुने हुए मेवे और पनीर
टोस्टेड मेवे और पनीर के लिए
• 1 चम्मच घी
• डेढ़ चम्मच तेल
• 200 ग्राम पनीर, मीडियम क्यूब में कटा हुआ
• 6-7 बादाम
• 6-7 काजू
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• एक चुटकी हींग
• एक चौथाई छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच कसूरी मेथी क्रश्ड की हुई
गार्निश के लिए
• अनार के दाने
• धनिया पत्ती
नवरतन कोरमा कैसे बनाएं-
• सबसे पहले एक एक गहरी उथली हांडी में घी डालें।
• घी गर्म होने पर इसमें जीरा डालें और तड़कने दें।
• आलू, गाजर, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च डालें और 2-4 मिनट तक
भूनें।
• इसके बाद इसमें फूलगोभी, अदरक, हरी मिर्च, हरी मटर डालें और मध्यम
आंच पर अच्छी तरह भून लें।
• अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर और
स्वादानुसार नमक डालकर 2-4 मिनट तब तक भूनें, जब तक मसाला अच्छे से पक
न जाए।
• अब इसमें दही, फ्रेंच बीन्स, पानी डालें और 4-5 मिनट तक पकने
दें।
• इसके बाद काजू का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• अब आप मेवे और पनीर को टोस्टेड करें।
• इसके लिए एक पैन में घी, तेल डालें।
• गर्म होने पर इसमें पनीर, बादाम, काजू, जीरा, एक चुटकी हींग, देगी
लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिला लें।
• अब आप इस मेवे और पनीर को नवरतन कोरमा में डालें।
• इसे एक बार फिर से मिक्स करें।
• इसे एक सर्विंग डिश में डालें और अनारदाना और धनिए की पत्ती से
सजाएं।
• आप इसे गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
