Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Nitin Gadkari Special Thecha Recipe : नितिन गडकरी को बेहद पसंद है मिर्ची ठेचा, यहां जानें रेसिपी
Nitin Gadkari Special Thecha Recipe : हरी मिर्च का इस्तेमाल अमूमन हर घर में किया जाता है। हम अपने खाने को और भी ज्यादा टेस्टी व स्पाइसी बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। वैसे हरी मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ तड़के में ही नहीं किया जाता है, बल्कि इससे आप कई तरह की अलग-अलग रेसिपी भी बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है मिर्ची ठेचा।
यह एक महाराष्ट्रीयन डिश है, जिसे मराठी लोग बेहद खुशी से खाते हैं। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी मिर्ची ठेचा खाना काफी अच्छा लगता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खाने के बेहद ही शौकीन हैं और अक्सर वे अपने पसंदीदा खाने के बारे में बताते हैं।

एक बार उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें चटपटा और स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद है। उनकी पसंदीदा फूड लिस्ट में मिर्ची का ठेचा भी शामिल है। इसे बनाना बेहद ही आसान है, जबकि इसका टेस्ट लाजवाब होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नितिन गडकरी का पसंदीदा मिर्ची ठेचा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
मिर्ची ठेचा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• करीबन 150 ग्राम हरी मिर्च
• 2 चम्मच तेल
• 1 चम्मच जीरा
• एक चौथाई कप साबुत छिली हुई लहसुन की कलियां
• आधा कप कच्ची मूंगफली
• स्वादानुसार नमक
मिर्ची ठेचा कैसे बनाएं-
• सबसे पहले मिर्चों को पानी से धोकर किचन टॉवल से पोंछ लें।
• अब उनके डंठल हटा कर अलग रख दीजिए।
• अब एक चौड़े, भारी तले वाले पैन को तेज़ आंच पर रखें। बेहतर होगा कि आप एक कच्चा लोहे के तवे का इस्तेमाल करें।
• अब गर्म पैन में मिर्च डालें और तेज आंच पर ब्लिस्टर होने तक यानी लगभग 8-10 मिनट भून लें। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
• अब मिर्च को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
• अब आंच को मध्यम-धीमी कर दें और उसी पैन में तेल डालें। यह कुछ ही सेकंड में गर्म हो जाएगा क्योंकि पैन पहले से ही बहुत गर्म है।
• अब इसमें जीरा और लहसुन डालकर सभी चीजों को मिला लीजिए। लहसुन की कलियां को 2-3 मिनट तक पकाएं। इसे बार-बार हिलाते रहे।
• आप मिर्च के साथ जीरा और लहसुन को भी प्लेट में निकाल लीजिए।
• उसी पैन में मूंगफली डालें और उन्हें हल्का ब्लिस्टर होने तक (2-3 मिनट) बार-बार हिलाते हुए पकाएं।
• मूंगफली को भी उसी प्लेट में निकाल लीजिए और सभी चीजों को 5 मिनिट तक ठंडा होने दीजिए।
• हरी मिर्च, मूंगफली और लहसुन के मिश्रण को एक बड़े मोर्टार और मूसल में डालें और दरदरा पेस्ट बनाने के लिए पीस लें।
• यदि आपके पास मोर्टार और मूसल नहीं है, तो आप फूड प्रोसेसर या चॉपर में कुचल लें। आपको बस यह ध्यान रखना है कि यह दरदरा हो और चिपचिपा न हो।
• नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• एक बार जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो यह सर्व करने के लिए तैयार है।
क्या मिर्ची ठेचा सेहत के लिए अच्छा है?
मिर्ची ठेचा खाने में बेहद ही टेस्टी लगता है। साथ ही साथ, इसे सेहत के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसे हरी मिर्च, मूंगफली और लहसुन आदि की मदद से बनाया जाता है। इसके इंग्रीडिएंट्स इसे एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बनाते हैं।
क्या मिर्च फैट बर्न कर सकती है?
हरी मिर्च का सेवन करने फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। शोध से पता चलता है कि मिर्च खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट अप होता है, जिससे फैट बर्न करना अधिक आसान हो जाता है। हालांकि, यहां आपको यह भी समझना चाहिए कि सिर्फ हरी मिर्च खाने से कुछ नहीं होने वाला। इसके साथ आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
