Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Eid Special Lahori Chargha Recipe : ईद पर बनाएं पाकिस्तानी लाहौरी चरघा, अंगुलियां चाटते रह जांएगे मेहमान
Lahori Chargha Recipe : ईद का मौका हो और कुछ खास ना बनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ईद के मुबारक मौके पर लोग ना केवल एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं, बल्कि अपनी खुशी को खाने के जरिए भी बांटते हैं। ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में तरह-तरह की टेस्टी डिशेज बनाते हैं। हालांकि, इस बार अगर आपने ईद पर पाकिस्तानी डिश बनाने का मन बनाया जाता है तो आप लाहौरी चरघा बना सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है।
बता दें कि चरघा शब्द पश्तो भाषा से आया है और इसका मतलब चिकन होता है। यह चिकन की ऐसी रेसिपी है, जिसमें उसे नरम होने तक भाप में पकाया जाता है और फिर तला जाता है ताकि यह बाहर से क्रिस्पी हो जाए। इस तरह जब चिकन को तैयार किया जाता है तो उसका स्वाद बेहद ही अच्छा लगता है।

ईद पर अगर आप आने वाले मेहमानों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो लाहौरी चरघा बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लाहौरी चरघा बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं-
लाहौरी चरघा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 1 पूरा चिकन, लगभग 800 ग्राम
• 2 बड़े चम्मच फुल फैट दही
• 1.5 चम्मच लाल मिर्च
• स्वादानुसार नमक
• 1 चम्मच जीरा पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• आधा चम्मच हल्दी
• 2 चम्मच धनिया पाउडर
• 1 बड़ा चम्मच घी
• 3 बड़े चम्मच सिरका
• 2 बड़े चम्मच बेसन
• 1 अंडा
• 7-8 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
• अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा
• तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल
• चाट मसाला
लाहौरी चरघा कैसे बनाएं-
• लाहौरी चरघा बनाने के लिए आप चिकन और तेल को छोड़कर सभी सामग्री
को अच्छी तरह फेंटें या मिक्स कर लें।
• अब इस मिश्रण को पूरे चिकन पर फैलाएं, ध्यान रखें कि यह गहरे कट में
लगे।
• इसे कम से कम 4 घंटे के लिए मैरीनेट करें, आप चाहें तो इसे रातभर के
लिए भी ऐसे ही छोड़ सकते हैं।
• अब एक बर्तन लें और आधा कप पानी डालें, फिर चिकन को सावधानी से किसी
चीज पर रखें, जिससे उसे आसानी से लटकाया जा सके। हमें चिकन को स्टीम
करना है।
• सुनिश्चित करें कि चिकन बर्तन के तले को न छुए, अन्यथा वह जल सकता
है। एक टाइट ढक्कन से ढकें और धीमी आंच पर 25-35 मिनट तक भाप में
पकाएं।
• आप चाकू की मदद से चेक करें कि चिकन पक गया है।
• अब तलने से पहले चिकन को लगभग 15 मिनट तक आराम करने दें।
• अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन
डालें। चिकन को सावधानी से भूनें, जब एक तरफ से क्रिस्पी हो जाए तो
पलट दें।
• चिकन को ज़्यादा छूने से बचें, क्योंकि इससे मैरिनेड छिल सकता है।
चिकन को पलटने के लिए आप चिमटे या स्पैचुला की मदद लें।
• एक बार जब चिकन पूरी तरह से तल जाए, तो इसे तेल से हटा दें और
परोसने से पहले इसे टिशू पर सूखने दें।
• इसे सर्व करने से पहले चाट मसाला छिड़कें।
लाहौरी चरघा बनाने के लिए क्या चाहिए?
लाहौरी चरघा को पूरे चिकन की मदद से बनाया जाता है। इसे बेहद ही क्रिस्पी व टेस्टी बनाने के लिए इसमें दही, अंडा व कुछ मसालों की मदद ली जाती है, जिससे इसका स्वाद बेमिसाल लगता है।
लाहौरी चरघा बनाने के लिए चिकन को कितनी देर मैरीनेट करें?
जब चिकन को अच्छी तरह से मैरीनेट किया जाता है और उसे पर्याप्त समय के लिए छोड़ा जाता है तो मसालों का स्वाद अंदर तक महसूस होता है। अगर आप लाहौरी चरघा बना रहे हैं तो कोशिश करें कि आप चिकन को मैरीनेट करने के बाद कम से कम 4-5 घंटे के लिए जरूर छोड़ें। हालांकि, इसे रातभर के लिए भी मैरीनेट करके रखा जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
