Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi
Roghni Naan Recipe : ईद पर निहारी के साथ सर्व करेंगे पाकिस्तानी स्पेशल रोगनी नान, हर कोई पूछेगा रेसिपी
How To Make Pakistani Style Roghni Naan : ईद के खास मौके पर लोग अपने घरों में कुछ ना कुछ खास जरूर बनाते हैं। एक महीने तक कड़े रोजे रखने के बाद जब ईद का चांद निकलता है तो लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। साथ ही साथ, इस मुबारक मौके को मनाने के लिए ईद पर पार्टी भी दी जाती है।
इस पार्टी में तरह-तरह की आइटम्स जैसे निहारी या हलीम जरूर बनाया जाता है। अगर आप इसके साथ सिंपल रोटी या नान से हटकर कुछ अलग सर्व चाहते हैं तो ऐसे में रोगनी नान बनाना अच्छा विचार हो सकता है। ईद जैसे खास मौके पर पाकिस्तानी डिश रोगनी नान को बनाकर आप आने वाले हर मेहमान का दिल आसानी से जीत सकते हैं।

रोगनी नान को आटे, दही, दूध और मक्खन की मदद से बनाया जाता है। इसका टेस्ट तब सबसे अच्छा आता है, जब इन्हें तंदूर में तैयार किया जाए। उन पर अक्सर तिल और कलौंजी को भी स्प्रिंकल किया जाता है, जिससे इसका टेस्ट बहुत अच्छा आता है। हालांकि, घर पर आप इसे ओवन में बनाकर भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रोगनी नान बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
रोगनी नान बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 2 1/2 कप मैदा
• आधा कप साबुत गेहूं का आटा
• 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट
• आधा चम्मच बेकिंग सोडा
• आधा चम्मच नमक
• 1 चम्मच चीनी
• 2 बड़े चम्मच फुल-फैट दही
• एक चौथाई कप तेल
• एक चौथाई कप गुनगुना दूध
• 1 अंडा
• गूंधने के लिए गर्म पानी
टॉपिंग के लिए
• तिल के बीज
• गुनगुना दूध
• अनसाल्टेड बटर पिघला हुआ
ईद के लिए रोगनी नान कैसे बनाएं-
• रोगनी नान बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे। इसके
लिए एक कटोरे में आटे की सारी सामग्री मिला लें।
• अब गरम पानी की मदद से नरम आटा गूथ लीजिए।
• अब आप एक बड़े बाउल को चिकना कर लें और उसमें आटा रख दें।
• आप उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तौलिए या कपड़े की मदद से ढक दें।
• अब बाउल को एक गर्म स्थान पर रखें और आटे को 2 घंटे के लिए फूलने
दें जब तक कि यह आकार में दोगुना न हो जाए।
• अब आटे को 4 बराबर भागों में बांटकर गोले बना लीजिए।
• सतह पर थोड़ा मैदा छिड़कें और आटे को 20 सेमी बड़े गोले में बेल
लें।
• अब सभी नान को पार्चमेंट पेपर से ढकी बेकिंग ट्रे पर रखें। नान को
बहुत पास-पास न रखें क्योंकि बेकिंग के दौरान वे ऊपर उठ जाएंगे।
• प्रत्येक नान पर गुनगुना दूध छिड़कें और ऊपर से तिल छिड़कें।
• आप चाहें तो इस पर कलौंजी भी स्प्रिंकल कर सकते हैं।
• नान पर एक स्टिक की मदद से छोटे-छोटे छेद बनाएं।
• बेकिंग ट्रे को पहले से गरम ओवन में 10-12 मिनट के लिए रखें।
• लगभग 8 मिनट पर दोनों तरफ पलटें। नान पर नज़र रखें क्योंकि सभी ओवन
अलग-अलग तरह से काम करते हैं। अधिक पकाने से वे सख्त हो सकते हैं।
• नान सुनहरे होने पर निकाल लीजिए।
• तैयार नान को पिघले हुए मक्खन से ब्रश करें।
• आपके रोगनी नान बनकर तैयार हैं।
नान और रोगनी नान में क्या अंतर है?
अक्सर लोग नान और रोगनी नान में अंतर नहीं कर पाते हैं। अमूमन इनके इंग्रीडिएंट्स एकसमान ही होते हैं। लेकिन सादे नान की तुलना में रोगनी नान अधिक सॉफ्ट और टेस्टी होता है। इसका कलर भी हल्का गोल्डन होता है। रोगनी नान बनाते समय उस पर तिल या कलौंजी के बीज स्प्रिंकल किए जाते हैं, जिससे इसका टेस्ट और भी अच्छा आता है।
बिना तंदूर के रोगनी नान कैसे बनाएं?
वैसे तो पाकिस्तानी रोगनी नान को बनाने के लिए तंदूर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे उसका टेस्ट काफी अच्छा आता है। हालांकि, अगर आपके पास तंदूर नहीं है तो आप इसे घर पर ओवन की मदद से भी बना सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications