Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Palak Dhokla Recipe: सिंपल ढोकला खाकर हो गए है बोर, तो इस बार बनाएं पालक ढोकला
Palak Dhokla Recipe: ढोकला को एक बेहद ही लाइट स्नैक माना जाता है। चाहे कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो या फिर घर पर मेहमान आए हों, हम ढोकला जरूर सर्व करते हैं। अमूमन ढोकला को लोग ब्रेकफास्ट में खाना भी काफी पसंद करते हैं। वैसे आप चाहे इसे कभी भी और किसी भी रूप में खाएं, ढोकला खाने में हर बार उतना ही टेस्टी लगता है। जब भी हम बाजार से ढोकला मंगवाते हैं तो हमें बेसन की मदद से बनने वाला ढोकला मिलता है।
हालांकि, अगर आप अपने टेस्ट बड को एक ट्विस्ट देना चाहते हैं और इसलिए एक डिफरेंट स्टाइल ढोकला खाना चाहते हैं तो आप पालक ढोकला बना सकते हैं। इस रेसिपी में पालक को शामिल करने से ढोकले का टेस्ट व कलर दोनों ही बदल जाते हैं। पालक ढोकला को बनाना भी उतना ही आसान है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पालक ढोकला बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको बेहद पसंद आएगी-
पालक ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• डेढ़ कप बेसन
• 2 गुच्छे पालक के पत्ते
• 1/2 कप हंग कर्ड या ग्रीक योगर्ट
• अदरक
• 2-3 हरी मिर्च
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• 1 बड़ा चम्मच चीनी, (वैकल्पिक)
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 चम्मच फ्रूट सॉल्ट या ईनो पैकेट
• मसाला के लिए सामग्री
• एक बड़ा चम्मच तेल
• 1 चम्मच राई
• 1 चम्मच तिल के बीज
• 5-6 करी पत्ते
• 1/4 चम्मच हींग
• 3-4 बड़े चम्मच पानी
पालक ढोकला कैसे बनाएं
• पालक ढोकला बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले
पालक को तैयार करेंगे।
• आप पालक के पत्तों को डंठल सहित ब्लांच कर लें। अब इसे ठंडा करके
मिक्सर जार में डालें। साथ ही, इसमें अदरक और हरी मिर्च को भी डालें।
अब इसकी एक प्यूरी तैयार कर लें।
• अब एक चौड़ा बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
• इसी बर्तन में बेसन, पालक की प्यूरी और तेल डालें। अच्छी तरह से
मिक्स करें। अब आप इसका घोल बनाएं और इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर
मिक्स करते जाएं।
• ध्यान रखें कि बैटर ना तो बहुत अधिक पतला होना चाहिए और ना ही
ज्यादा गाढ़ा।
• अब इसमें नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें,
ताकि बैटर में गुठलियां न रहें।
• अब आप इस बैटर को लगभग 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
• अब आप एक स्टीमर प्लेट लें और उसे तेल की मदद से चिकना कर लें। साथ
ही स्टीमर में पानी डालकर उसे भी रेडी करें।
• जब आपका बैटर रेस्ट कर लें तो उसमें फ्रूट सॉल्ट मिलाएं।
• ध्यान दें कि फ्रूट सॉल्ट मिलाने के बाद आपको उसे बहुत अधिक फेंटना
नहीं है, अन्यथा आपका ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा। इसे बस इतना हिलाना है
कि फ्रूट सॉल्ट बैटर में मिक्स हो जाए।
• अब तुरंत बैटर को चिकनी की हुई प्लेट में डालें और स्टीमर में स्टीम
करने के लिए रख दें।
• लगभग 15-20 मिनट तक स्टीमर में तेज़ आंच पर भाप में पकाएं। आप एक
टूथपिक की मदद से चेक कर सकते हैं कि आपका पालक ढोकला अच्छी तरह कुक
हो गया है या नहीं।
• अब उबले हुए पालक ढोकला को स्टीमर से निकालें और 10 मिनट तक ठंडा
होने दें।
• एक तड़का पैन लें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
• जब तेल गरम हो जाए तो हींग, राई, तिल और करी पत्ता डालकर चटकने
दें।
• आंच बंद कर दें और उसमें धीरे-धीरे 3 बड़े चम्मच पानी डालें।
• तैयार मसाले को पालक ढोकला के ऊपर धीरे-धीरे डालते जाएं।
• आपका डिलिशियस पालक ढोकला बनकर तैयार है। आप इसे चौकोर टुकड़ों में
काटें और सर्व करें।
ढोकला खाने से क्या फायदा है?
अगर आप एक हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं तो ढोकला खाना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। दरअसल, इसमें कैलोरी काउंट काफी कम होता है। साथ ही साथ, इसे खाने से पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर पड़ता है। चूंकि ढोकला में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह डायबिटीज में भी लाभकारी होता है।
ढोकला कब खाना चाहिए?
हालांकि, ऐसा कोई नियम नहीं है कि ढोकला को कब खाना चाहिए और कब नहीं। अमूमन लोग इसे सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के समय स्नैक्स के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं। अगर आपका कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो, तब भी आप ढोकला खाने का मन बना सकते हैं।
क्या हम वजन घटाने के दौरान ढोकला खा सकते हैं?
कुछ लोग वेट लॉस जर्नी में बहुत बोरिंग फूड खाते हैं। लेकिन अगर आप टेस्टी तरीके से वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे में ढोकला खा सकते हैं। यह वजन घटाने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। दरअसल, फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखती है। साथ ही साथ, इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, ढोकला का कैलोरी काउंट भी कम होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











