Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
छुट्टी के दिन बनाएं टेस्टी कटहल बिरयानी, रणवीर बरार से सीखें बनाने का तरीका
जब छुट्टी का दिन हो तो हर कोई रोटी-सब्जी से हटकर कुछ अच्छा व टेस्टी खाना चाहता है। अमूमन यह देखने में आता है कि संडे के दिन लोग अक्सर बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं या फिर बाहर से ही कुछ मंगवाते हैं। इससे ना केवल सेहत पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यह पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन भी नहीं है। इससे बेहतर उपाय है कि आप संडे के दिन किसी नई रेसिपी ट्राई करें। मसलन, अगर आप संडे के दिन एक वन पॉट मील बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कटहल बिरयानी बनाई जा सकती है।
बिरयानी तो आपने कई बार बनाई होगी, लेकिन कटहल बिरयानी का टेस्ट एकदम अलग होता है। शेफ रणवीर बरार ने भी कटहल बिरयानी की रेसिपी शेयर की है। इसे बनाने में थोड़ा समय अवश्य लग सकता है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रणवीर बरार स्पेशल कटहल बिरयानी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

कटहल बिरयानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
कटहल मैरिनेशन के लिए
• 1 किलो कटहल (छीलकर, टुकड़ों में कटा हुआ)
• एक चौथाई कप ताजा पुदीना
• 3-4 बड़े चम्मच तले हुए प्याज
• 1 छोटा चम्मच शाही जीरा
• कुछ धनिया पत्ते, मोटे तौर पर तोड़े हुए
• स्वादानुसार नमक
• डेढ़ चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
• आधा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चौथाई कप तले हुए प्याज़ का तेल
• 2 कप फेंटा हुआ दही
• 1 बड़ा चम्मच तैयार बिरयानी मसाला
• 2-3 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
बिरयानी मसाला के लिए
• 10-12 हरी इलायची
• 2 जावित्री
• 4-5 लौंग
• 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च
• 1 बड़ी इलायची
• स्वादानुसार नमक
• 1 इंच दालचीनी स्टिक
• 3-4 तेज पत्ता
कटहल पकाने के लिए
• एक चौथाई कप तेल
• 1 तेजपत्ता
• 2 से तीन कटा हुआ प्याज
• मैरिनेटेड कटहल
• 1 हरी मिर्च
• आधा कप गुनगुना पानी
चावल पकाने के लिए
• आवश्यकतानुसार पानी
• 1 तेजपत्ता
• आधा चम्मच तैयार बिरयानी मसाला
• स्वादानुसार नमक
• 2 चम्मच घी
• 3 कप सेला बासमती चावल
झोल के लिए
• आधा कप बचा हुआ अतिरिक्त तेल
• आधा चम्मच तैयार किया हुआ बिरयानी मसाला
• 1 चम्मच शाही जीरा
• 2 बड़े चम्मच ताजा क्रीम
असेंबलिंग के लिए
• पका हुआ कटहल
• पहला बैच पका हुआ चावल
• बचा हुआ पका हुआ कटहल
• 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
• 1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ता
• 3-4 हरी मिर्च
• आधा छोटा चम्मच तैयार बिरयानी मसाला
• दूसरा बैच पके हुए चावल, तले हुए चावल
• तैयार झोल
• कुछ तले हुए प्याज
• कुछ धनिया पत्ते
• आधा चम्मच केवड़ा जल
• 1 बड़ा चम्मच घी
रायता के लिए
• 2-3 चम्मच तले हुए प्याज
• 1 हरी मिर्च
• कुछ पुदीने के पत्ते
• 1 कप फेंटा हुआ दही
• आधा छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
• स्वादानुसार नमक
• आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
• कुछ तले हुए प्याज
गार्निश के लिए
• धनिया
• पुदीना पत्ता
कटहल बिरयानी कैसे बनाएं-
• कटहल बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को मैरीनेट करेंगे। इसके लिए हाथों, चाकू और चॉपिंग बोर्ड पर सरसों का तेल अच्छी तरह लगाएं।
• कटहल को बीच से दो हिस्सों में काट लें, अंदर का चिपचिपा सफेद भाग हटा दें, फली को छिलके से अलग करें और उन्हें क्यूब्स में काट लें।
• एक कटोरी में कटा हुआ कटहल़े, पुदीने के पत्ते, तले हुए प्याज, जीरा, धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तले हुए प्याज का तेल, दही, तैयार बिरयानी मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• इसे मैरीनेट होने के लिए 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
• बिरयानी मसाला के लिए बनाने के लिए एक पैन में हरी इलायची, जावित्री, लौंग, काली मिर्च, काली इलायची, स्वादानुसार नमक, दालचीनी स्टिक, तेज पत्ता डालें और धीमी आंच पर एक मिनट के लिए सूखा भून लें।
• इसे ग्राइंडर जार में डालें और दरदरा पीस लें। इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।
कटहल पकाने के लिए
• एक हांडी में तेल डालें, जब यह गर्म हो जाए, तो इसमें तेजपत्ता, प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
• इसमें मैरीनेट किया हुआ कटहल, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इसमें गर्म पानी डालें और ढक्कन से ढककर अच्छी तरह पकाएं।
• पकाया हुआ कटहल का आधा हिस्सा एक कटोरे में डालें और आगे के उपयोग के लिए अलग रख दें।
चावल पकाने के लिए
• एक हांडी या सॉस पॉट में पानी डालें, जब यह उबलने लगे, तो इसमें तेजपत्ता, तैयार बिरयानी मसाला, स्वादानुसार नमक, घी, सेला बासमती चावल डालें, ढक्कन से ढक दें और तेज़ आँच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।
• 60 प्रतिशत पके हुए चावल को छान लें और इसे आराम करने के लिए एक ट्रे में रख दें।
• बचे हुए चावल को छान लें, इसे दूसरी ट्रे में रख दें और आराम करने दें।
• आगे के उपयोग के लिए इसे अलग रख दें।
झोल के लिए
• एक कटोरे में बचा हुआ अतिरिक्त तेल, तैयार बिरयानी मसाला, शाही जीरा, ताज़ी क्रीम डालें और सबको एक साथ मिलाएं।
• आगे के उपयोग के लिए इसे अलग रख दें।
बिरयानी को करें तैयार
• उसी हांडी में, पके हुए चावल का पहला बैच, बचा हुआ कटहल, धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, तैयार बिरयानी मसाला, पके हुए चावल का दूसरा बैच, तैयार झोल, तले हुए प्याज, धनिया पत्ती और केवड़ा जल डालें।
• तवा गरम करें और हांडी को उस पर रखें, ढक्कन से ढक दें और तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें।
• अब आंच को धीमा करें और इसे 15-20 मिनट तक दम पर पकाएं।
• आंच बंद करें और इसे कम से कम 10-12 मिनट के लिए आराम करने के लिए अलग रख दें।
• इस पर घी लगाएं और धीरे से इसे सर्विंग डिश पर डालें।
• धनिया और पुदीने की टहनी से इसे सजाएं।
• रायता के साथ गरमागरम परोसें।
रायता के लिए
एक कटोरे में, तले हुए प्याज, हरी मिर्च, पुदीने की पत्ती, दही, देगी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, तले हुए प्याज डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
