Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Raw Papaya Kabab Recipe : होली में सर्व करेंगे कच्चे पपीते के कबाब, तो खाकर दंग रह जाएंगे मेहमान
होली का मौका हो और खाने-पीने की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, इस मौके पर लोग पार्टीज आर्गेनाइज करते हैं और उसमें तरह-तरह के स्टार्टर व स्नैक्स सर्व करते हैं। यूं तो आपने होली पार्टी के लिए कई तरह की डिशेज के बारे में सोचा होगा या फिर होली पार्टी में कई तरह की डिशेज चखी होंगी। लेकिन इस साल आपने पार्टी में कुछ अलग सर्व करने का मन बनाया है तो ऐसे में आप कच्चे पपीते के कबाब बना सकते हैं।
कच्चे पपीते को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि अगर आपने इसे एक टेस्टी तरीके से खाने का मन बनाया है, तो आप कच्चे पपीते के कबाब बनाएं। इसकी रेसिपी बेहद ही आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको होली 2024 (Holi 2024) पार्टी के लिए कच्चे पपीते के कबाब बनाने की रेसिपी बता रहे हैं-

कच्चे पपीते के कबाब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 कप कसा हुआ कच्चा पपीता
• आधा कप उबले आलू
• नमक स्वाद अनुसार
• आधा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• 1 चम्मच अनारदाना
• आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा चम्मच कुटा हुआ अदरक
• 1-2 चम्मच धनिया पत्ती
• 2-3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्बस
• 2-3 बड़े चम्मच ताजा फेंटा हुआ दही
• 1 बड़ा चम्मच कटी हुई पुदीने की पत्तियां
• 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
• 4-6 बड़े चम्मच तेल
कच्चे पपीते के कबाब कैसे बनाएं-
• कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा पपीता डालें।
• अब इसमें उबले हुए आलू डालकर मैश कर लें।
• साथ ही साथ, मिश्रण में नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अनारदाना, धनिया पत्ती और अदरक मिलाएं।
• अब इसमें ब्रेडक्रंब्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
• अब एक छोटा कप लें और उसमें ताजा फेंटा हुआ दही, धनिया पत्ती और पुदीना की पत्तियां डालें। कबाब की फिलिंग बनाने के लिए इनमें कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें।
• पपीते के कबाब की फिलिंग बनाने के बाद कप को एक तरफ रख दें।
• अब कबाब बनाने के लिए कच्चे पपीते और आलू के मिश्रण को हाथ में लें और उनमें ताजा दही की फिलिंग डालें।
• मिश्रण और भरावन से छोटे-छोटे पैटी के आकार के कबाब बनाएं।
• अब एक डीप फ्राइंग पैन लें और इसमें तेल डालकर गरम करें।
• कबाब को हल्का तल लें।
• आपके क्रिस्पी और टेस्टी कबाब बनकर तैयार हैं। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कच्चा पपीता कब और कैसे खाना चाहिए?
कच्चा पपीता सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से भी किया जा सकता है। हालांकि, आपको इसका सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। आप प्रतिदिन लगभग 100 ग्राम पपीता का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, पपीता का सेवन खाने से 2 घंटे पहले और खाने के दो घंटे बाद ही करना चाहिए।
कच्चे पपीते का जूस पीने से क्या फायदे होते हैं?
ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कच्चे पपीते का जूस पीना काफी पसंद करते हैं। दरसअल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, इसे हार्ट, स्किन व आंखों के लिए भी फायदेमंद माना गया है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चे पपीते का जूस पी सकते हैं।
कच्चे पपीते से आप क्या कर सकते हैं?
कच्चे पपीते की मदद से कई चीजें बनाई जा सकती हैं। आप स्नैक्स के रूप में कच्चे पपीते के कबाब बना सकते हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग सब्जी के रूप में भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कच्चा पपीता पाई, शर्बत और मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











