Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Sabudana Vada Recipe For Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा के खास दिन नाश्ते में बनाएं साबूदाना वड़ा, जान लीजिए रेसिपी
गुड़ी पड़वा का दिन बेहद ही खास माना जाता है। दरअसल, इसे ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है। यही कारण है कि लोग गुड़ी पड़वा को बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। इस विशेष दिन घरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और घर के मुख्य द्वार पर इस दिन स्वास्तिक और रंगोली आदि बनाई जाती है।
इतना ही नहीं, इस विशेष दिन को मनाने के लिए घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। यूं तो गुड़ी पड़वा के दिन घर-घर में पूरनपोली बनाई जाती है। लेकिन इसके अलावा भी अन्य कई डिशेज बनाकर आप हिंदू नववर्ष की शुरुआत को और भी मजेदार बना सकते हैं। मसलन, अगर आप गुड़ी पड़वा के दिन नाश्ते में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो ऐसे में साबूदाना वड़ा बनाया जा सकता है। इसे बनाना भी बेहद ही आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुड़ी पड़वा के विशेष दिन साबूदाना वड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1/2 कप साबूदाना
• 2 मध्यम उबले और मसले हुए आलू
• 1/4 कप मूंगफली भूनी हुई
• 2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
• हरी मिर्च कटी हुई
• 2 चम्मच नींबू का रस
• नमक स्वादानुसार
• वड़े तलने के लिए तेल
साबूदाना वड़ा कैसे बनाएं-
• साबूदाना को बहते पानी के नीचे तब तक धोएं जब तक पानी साफ न हो
जाए।
• फिर इसे 1/2 कप पानी में 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए भिगो
दें।
• अगले दिन एक कोलंडर का उपयोग करके पानी निकाल दें।
• भीगे हुए साबुदाने को एक बड़े कटोरे में निकाल लें और इसमें उबले और
मसले हुए आलू, भुनी हुई मूंगफली, कटा हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च,
नींबू का रस और नमक डालें।
• एक स्पैटुला या अपने हाथों का उपयोग करके सभी चीजों को एक साथ
मिलाएं।
• तैयार मिश्रण को 9 से 10 बराबर भागों में बांट लें।
• हर भाग को गोल आकार दें और फिर अपनी हथेलियों के बीच चपटा करके वड़ों
का आकार दें।
• एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें।
• गरम तेल में वड़े सावधानी से डालें। सुनिश्चित करें कि तेल बहुत गर्म
या बहुत ठंडा न हो, यह मध्यम आंच पर होना चाहिए।
• वड़ों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक
तल लें।
• इसे पेपर टॉवल पर निकालें। चटनी या केचप के साथ गरमागरम सर्व
करें।
साबूदाना कितनी देर तक भिगोना चाहिए?
साबूदाना को बनाने के लिए उसे पर्याप्त देर तक भिगोना बेहद जरूरी है। आप इसे पानी में भिगोकर 4-5 घंटे या फिर रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। ध्यान दें कि साबूदाना जब अच्छी तरह भीग जाता है तो वह फूल जाता है और दबाने पर आसानी से दब जाता है।
साबूदाना कब नहीं खाना चाहिए?
साबूदाना खाने में टेस्टी और हेल्दी होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में इसे नहीं खाना चाहिए। मसलन, अगर आपको लो बीपी या फिर डायबिटीज की शिकायत है तो इसे ना खाएं। वहीं, पथरी होने पर भी साबूदाना खाने से बचें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
