Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
समर वैकेशन पर बनाना है बच्चों के लिए कुछ स्पेशल, बनाएं एवोकाडो और पिस्ता फ्लवेर्ड आइसक्रीम
इन दिनों चिलचिलाती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। ऐसे में हर वक्त कुछ ठंडा खाने का मन करता है। अमूमन इस मौसम में आइसक्रीम खाना हम सभी को पसंद आता है। कई लोग तो लगभग हर दिन आइसक्रीम खाते हैं। लेकिन बाजार से आइसक्रीम लाकर खाना उतना अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है, क्योंकि बाजार में मिलने वाली अधिकतर आइसक्रीम में प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे में आप खुद घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आप कई तरह की वैरायटीज भी ला सकते हैं। गर्मी के मौसम में यकीनन आप हर दिन एक अलग तरह की आइसक्रीम खाना चाहेंगे। आम या चॉकलेट से तो आपने आइसक्रीम कई बार बनाकर खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी पिस्ता और एवोकाडो की मदद से आइसक्रीम बनाई है। इसका टेस्ट एकदम अलग होता है।

संजीव कपूर ने पिस्ता और एवोकाडो की मदद से बनने वाली आइसक्रीम की रेसिपी शेयर की है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मियों के लिए संजीव कपूर स्पेशल एवोकाडो और पिस्ता आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
एवोकाडो और पिस्ता आइसक्रीम के लिए आवश्यक सामग्री-
• डेढ़ एवोकाडो
• आधा कप ब्लांच किए हुए पिस्ते, छिले और कटे हुए $ स्प्रिंकल करने के
लिए
• आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
• 1 चम्मच वेनिला एसेंस
• 1 कप व्हिपिंग क्रीम
• गार्निश के लिए ब्लांच और छिले हुए पिस्ते
एवोकाडो और पिस्ता आइसक्रीम बनाने का तरीका-
• एवोकाडो को आधा काट लें, बीज हटा दें और गूदा निकालकर ब्लेंडर
जार में डालें।
• अब पिस्ता, कंडेंस्ड मिल्क, वेनिला एसेंस और व्हिपिंग क्रीम डालें
और इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
• अब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालें, थोड़े पिस्ते स्प्रिंकल करें
और हल्के से मिलाएं। कुछ और पिस्ता छिड़कें, ढक्कन से ढकें और 6-8 घंटे
के लिए फ्रीजर में रख दें।
• आइसक्रीम को सर्विंग बाउल में निकालें और ब्लांच किए हुए पिस्ते से
सजाकर सर्व करें।
क्या बिना आइसक्रीम मेकर के आइस क्रीम बनाई जा सकती है?
यूं तो आइसक्रीम को आइसक्रीम मेकर में बनाया जाता है। लेकिन अगर आप इसे घर पर बना रहे हैं तो बिना आइसक्रीम मेकर के भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप आइसक्रीम की सभी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख दें। 30 मिनट पर मिश्रण को निकालकर अच्छी तरह से फेंटें। इससे आइसक्रीम बहुत अच्छी बनती है।
आइसक्रीम को क्रीमी कैसे बनाया जा सकता है?
आइसक्रीम को क्रीमी और फ्लफी बनाने के लिए मिश्रण को फेंटते समय उसमें हवा शामिल करें ताकि उसकी टेक्सचर बेहतर हो। इसके अलावा, आप हैवी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे भी आइसक्रीम काफी क्रीमी और टेस्टी बनती है। इतना ही नहीं,फ्रीजिंग के दौरान आइसक्रीम को 30 मिनट पर फेंटना भी उतना ही जरूरी है।
मेरी आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल क्यों बन रहे हैं?
घर पर बनी आइसक्रीम में अक्सर बर्फ के क्रिस्टल बन जाते हैं। इसका मुख्य कारण फ्रीजिंग प्रक्रिया के दौरान मिश्रण को पर्याप्त मात्रा में फेंटना नहीं है। इसके अलाव आपको आइसक्रीम में पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आइसक्रीम के मिश्रण की कंसिस्टेंसी पानी जैसी होती है तो इससे भी बर्फ के क्रिस्टल बन सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
