Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
घर में अचानक आ जाएं मेहमान, तो बनाएं संजीव कपूर स्पेशल बादामी पनीर कढ़ाई
जब कभी घर में अचानक मेहमान आ जाते हैं, तो यह समझ ही नहीं आता है कि उनके लिए क्या बनाया जाए। अमूमन मेहमानों के आने पर उनके पनीर की कोई ना कोई डिश जरूर बनाई जाती है। अधिकतर भारतीय घरों में लोग मेहमान के आने पर या फिर हाउस पार्टी में शाही पनीर या मटर पनीर सर्व करते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ हटकर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में बादामी पनीर कढ़ाई बना सकते हैं। यह पनीर की एक क्रीमी ग्रेवी डिश है, जिसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है।
अगर आप अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट देना चाहते हैं तो ऐसे में शेफ संजीव कपूर द्वारा बताई गई बादामी पनीर कढ़ाई को ट्राई करें। बेहद कम इंग्रीडिएंट से बनने वाली इस रेसिपी को अगर आप अपने मेहमानों को सर्व करेंगे तो वे ना केवल इसे बेहद खुश होकर खाएंगे, बल्कि वे बार-बार आपसे इसकी रेसिपी भी पूछेंगे।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजीव कपूर स्पेशल बादामी पनीर कढ़ाई की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
बादामी पनीर कढ़ाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 2-3 बड़े चम्मच घी
• दो प्याज कटे हुए
• एक इंच अदरक
• 10-15 लहसुन की कलियां
• 10-15 बादाम
• 2-3 चम्मच मगज के बीज
• आधा कप तले हुए प्याज
• आधा कप दही
• एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• दो कप पानी
• 2-3 बड़े चम्मच साबुत धनिया
• 15-20 काली मिर्च
• 6-8 हरी इलायची
• एक बड़ी इलायची
• दो छोटे चम्मच जीरा
• दो सूखी लाल मिर्च
• दो-तीन चम्मच ऑयल
• डेढ़ बड़े चम्मच लहसुन
• स्वादानुसार नमक
• एक कप पानी
• 300 ग्राम पनीर
• डेढ़ चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• 2-3 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
• 2-3 बड़े चम्मच ताजा धनिया
बादामी पनीर कढ़ाई कैसे बनाएं-
• बादामी पनीर कढ़ाई बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लें और इसमें 2-3 बड़े चम्मच घी डालें।
• अब इसमें दो प्याज, अदरक, लहसुन की कलियां, बादाम, मगज के बीज डालकर इसे दो-तीन मिनट के लिए भून लें।
• अब इसमें तले हुए प्याज, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और दो कप पानी डालें।
• अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं और तीन-चार सीटी लगाएं।
• अब आप एक पैन लें और उसमें साबुत धनिया, काली मिर्च, हरी इलायची, बड़ी इलायची, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर सूखा भून लें।
• अब इसे ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें।
• अब आप प्रेशर कुकर का प्रेशर निकालें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
• अब आप इसे ग्राइडर जार में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
• अब आप एक कड़ाही में ऑयल डालकर गरम करें।
• अब इसमें लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
• अब इसमें तैयार पेस्ट को छानकर डालें।
• साथ ही, इसमें पनीर डालें।
• अब इसमें स्वादानुसार नमक और एक कप पानी डालें।
• साथ ही, इसमें कसूरी मेथी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, फ्रेश क्रीम, पिसा हुआ मसाला और ताजा धनिया डालकर मिक्स करें।
क्या बादामी पनीर कढ़ाई को वीगन विकल्प में बदला जा सकता है?
अगर आप बादामी पनीर कढ़ाई खाना बनाना चाह रहे हैं, लेकिन वीगन विकल्प की तलाश में हैं तो ऐसे में आप पनीर को टोफू से बदल सकते हैं। टोफू भी प्रोटीन से भरपूर होता है और पनीर की तरह इसका टेस्ट भी काफी अच्छा होता है।
बादामी पनीर कढ़ाई बनाने के लिए बादाम की जगह किसी और नट्स का उपयोग किया जा सकता है?
बादामी पनीर कढ़ाई बनाने के लिए यूं तो मुख्य रूप से बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो बादाम की जगह काजू का उपयोग भी किया जा सकता है। काजू का पेस्ट भी ग्रेवी को उतना ही क्रीमी और टेस्टी बनाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
