Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी?
मैंगो सीजन में संजीव कपूर स्टाइल में बनाएं महाराष्ट्रीयन रेसिपी गुलांबा
जब गर्मी का मौसम आए और हम आम ना खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मौसम में लोग आम की मदद से कई अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाना पसंद करते हैं। आपने भी आम के अचार से लेकर मैंगो शेक का स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी गुलांबा खाया है। यह एक महाराष्ट्रीयन रेसिपी है, जिसे तोतापुरी कच्चे आम की मदद से बनाया जाता है। आप इसे कच्चे आम का जैम भी कह सकते हैं।
गुलांबा को बनाना बेहद ही आसान होता है, लेकिन इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। आप इसे अपने खाने के साथ साइड डिश के रूप में सर्व कर सकते हैं और अपने खाने का टेस्ट बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे जैम की तरह अपने ब्रेड या रोटी पर भी लगाकर खा सकते हैं। संजीव कपूर ने इस महाराष्ट्रीयन रेसिपी गुलांबा की आसान रेसिपी शेयर की है।
तो चलिए आज लेख में हम आपको संजीव कपूर स्टाइल में महाराष्ट्रीयन रेसिपी गुलांबा बनाने के बारे में बता रहे हैं-

आवश्यक सामग्री-
• 3-4 तोतापुरी कच्चे आम
• 2 बड़े चम्मच घी
• एक चुटकी नमक
• 1 कप कटा हुआ गुड़
• एक चौथाई छोटा चम्मच जायफल पाउडर
• आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
गुलांबा बनाने का आसान तरीका-
• गुलांबा बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 तोतापुरी कच्चे आम लें और उसे छील लें।
• अब इसके बीज निकालकर काट लें।
• एक पैन में घी गर्म करें।
• अब पैन में कटे हुए आम और नमक डालकर 4-5 मिनट तक भूनें।
• अब इसमें गुड़, जायफल पाउडर, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• इसे मध्यम आंच पर 10-15 मिनट या आम के नरम होने तक पकाएं।
• एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
• टेस्टी-टेस्टी गुलांबा बनकर तैयार है। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।
गुलांबा बनाने के लिए क्या चाहिए?
गुलांबा बनाने के लिए आपको कच्चे आम की जरूरत होगी। इसके अलावा, आपको घी, एक चुटकी नमक, कटा हुआ गुड़, जायफल पाउडर और इलायची पाउडर चाहिए। गुलांबा को बहुत ही कम सामग्री की मदद से बनाया जाता है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है।
गुलांबा कैसे बनाते हैं?
गुलांबा बनाने के लिए आपको पहले कच्चे आम को छीलकर काटना होगा। अब उसे घी में भून लें। साथ ही, एक चुटकी नमक भी डालें। अब आप इसमें गुड़, जायफल पाउडर, इलायची पाउडर डालकर आम के नरम होने तक पकाएं। गुलांबा के बनने और ठंडा होने के बाद उसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











