Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गर्मी के मौसम में बनाएं संजीव कपूर स्पेशल मैंगो पानी पूरी, खाने में आएगा बेहद मजा
Summer Special Mango Pani Puri Recipe : गर्मी का मौसम आते ही घर-घर में लोग आम खाना पसंद करते हैं। आम को अक्सर यूं ही काटकर खाया जाता है या फिर इसे मैंगो शेक और आम पन्ना आदि बनाया जाता है। कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आम का स्वाद खाने में लाजवाब होता है। इसलिए आप इसकी मदद से चाहे जो भी बनाएं, वह खाने में बेमिसाल ही लगता है। आम एक ऐसा फल है, जिसकी मदद से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं।
आप भी इसे कई तरह से खाते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी आम की मदद से पानी पूरी बनाकर खाई है। शायद नहीं। पानी पूरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे देश के कोने-कोने में लोग बड़े मजे से खाते हैं। लेकिन अगर इस गर्मी के मौसम में आप अपनी फेवरिट पानी पूरी को एक ट्विस्ट के साथ खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आम की मदद से पानी पूरी बनाएं।

संजीव कपूर स्पेशल मैंगो पानी पूरी की यह रेसिपी आपके टेस्ट बड को स्वाद की एक अलग दुनिया में लेकर जाएगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजीव कपूर स्पेशल मैंगो पानी पूरी बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
मैंगो पानी पूरी के लिए आवश्यक सामग्री-
• 15-20 कुरकुरी फूली हुई पूरियां
आमरस बनाने के लिए
• 1 मध्यम आकार का आम छिला हुआ
• एक चुटकी केसर
• 2 बड़े चम्मच दूध
• 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
स्टफिंग के लिए
• 1 बड़ा आलू उबालकर छिला हुआ
• 1/2 कप मिक्स स्प्राउट्स उबले हुए
• 1/2 चम्मच चाट मसाला
• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• एक चुटकी हल्दी पाउडर
• स्वादानुसार नमक
• 3/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
पानी पूरी के लिए पानी
• 3 कच्चे आम उबले हुए, छिले हुए और गूदे हुए
• 1/2 कप चीनी
• 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
• 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
• 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
• एक चुटकी जायफल पाउडर
• स्वादानुसार काला नमक
• 1 बड़ा चम्मच पुदीने की चटनी
• 1/2 कप नमकीन बूंदी
मैंगो पानी पूरी कैसे बनाएं-
• सबसे पहले हम आमरस तैयार करेंगे। आमरस बनाने के लिए, आम को छीलकर उसके गूदे को एक कटोरे में निचोड़ लें।
• अब इसमें केसर, दूध और चीनी डालकर इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर से चिकना होने तक ब्लेंड करें।
• अब स्टफिंग की तैयारी करेंगे। इसके लिए एक बाउल में उबले आलू को मैश कर लें।
• अब उसमें मिक्स स्प्राउट्स, चाट मसाला, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अब पानी पूरी का पानी बनाने के लिए, एक तीसरा बड़ा बाउल लें और उसमें कच्चे आम का गूदा लें।
• साथ ही, उसमें चीनी, भुना जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, नींबू का रस, जायफल पाउडर, काला नमक और पुदीने की चटनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
• अब इसमें एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर से चिकना होने तक ब्लेंड करें।
• अब इसमें दो कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अंत में, इसमें नमकीन बूंदी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अब एक प्लेट में कुरकुरी फूली पूरी लें और उसमें छेद करें।
• हर एक में आलू का मिश्रण भरें, ऊपर से आमरस और तैयार पानी डालकर तुरंत परोसें।
• गर्मी के मौसम में इस मैंगो पानी पूरी का स्वाद हर किसी को बेहद की पसंद आएगा।
मैंगो पानी पूरी का पानी कैसे बनाएं?
मैंगो पानी पूरी का पानी बनाने के लिए बाउल में कच्चे आम का गूदा लें। अब उसमें चीनी, भुना जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, नींबू का रस, जायफल पाउडर, काला नमक और पुदीने की चटनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसा पानी डालकर मिक्स करें। अंत में, इसमें नमकीन बूंदी डालकर मिला लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
