Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sanjeev Kapoor Special Muskmelon Kulfi Recipe: गर्मियों में बनाएं संजीव कपूर स्पेशल खरबूजे की कुल्फी
Muskmelon Kulfi: जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी हर वक्त कुछ ना कुछ ठंडा खाना चाहते हैं। ऐसे में कुल्फी खाना हम सभी को अच्छा लगता है। यूं तो आपको मार्केट में रबड़ी कुल्फी से लेकर आम की कुल्फी तक कई तरह की कुल्फी मिलती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें खुद घर पर भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं, जब आप घर पर कुल्फी बनाते हैं तो इस तरह आप कई तरह के अलग-अलग टेस्ट को भी ट्राई कर सकते हैं। मसलन, गर्मी के मौसम में खरबूजे की कुल्फी बनाना भी अच्छा विचार है। इसका टेस्ट एकदम अलग होता है। कुछ ऐसा जो आपने शायद पहले कभी ना खाया हो।
गर्मी के मौसम में खरबूजा तो लगभग हर घर में खाया जाता है। लेकिन इसे एक अलग अंदाज में खाने के लिए आप कई अलग तरह की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप बेहद ही डिलिशियस खरबूजे की कुल्फी को खाना चाहते हैं तो संजीव कपूर की रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजीव कपूर स्पेशल खरबूजे की कुल्फी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी अपने घर पर बेहद ही आसानी से बना सकते हैं-

खरबूजे की कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 1 मीडियम साइज खरबूजा
• 4-5 कप फुल फैट मिल्क
• आधा कप चीनी
• 2 बड़े चम्मच बादाम
• 2 बड़े चम्मच काजू
• 2 बड़े चम्मच पिस्ता
• एक चुटकी केसर
खरबूजे की कुल्फी कैसे बनाते हैं?
• कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के ऊपरी भाग को काटकर एक
तरफ रख दें। खरबूजे के बीच में होल करें और उसमें से बीज निकाल
दें।
• अब एक नॉन-स्टिक पैन में दूध को उबाल लें। इस दौरान आंच धीमी कर दें
और लगातार चलाते हुए तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध आधा न रह जाए और
थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
• अब एक दूसरा नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें बादाम, काजू और पिस्ता को
मध्यम आंच पर 6-8 मिनट तक या कुरकुरा होने तक सूखा भून लें।
• पैन को आंच से उतार लें और मेवों को थोड़ा ठंडा होने दें।
• अब आप मेवों को मोटा-मोटा काट लें।
• वहीं, दूध में चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और चीनी पिघलने तक
पकाएं।
• अब दूध में केसर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक
मिलाएं। मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
• पैन को आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
• तैयार मिश्रण को खरबूजे के बीच के हिस्से में डालें, उस पर खरबूजे
का ऊपरी भाग रखें और टूथपिक से सुरक्षित कर दें।
• इसे एक कटोरे में सीधा रखें। ध्यान रखें कि यह टेढ़ा ना हो। अब आप
इसे 6-8 घंटे या सेट होने तक फ्रीजर में रख दें।
• खरबूजा कुल्फी को फ्रीजर से बाहर निकालें, ऊपर से टूथपिक्स व खरबूजे
के ऊपरी भाग को हटा दें।
• अब आप इसे सावधानीपूर्वक से वेजेज में काटें और एक सर्विंग प्लेट पर
रखें।
• खरबूजे की कुल्फी को तुरंत सर्व करें।
खरबूजे की कुल्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
घर पर खरबूजे की कुल्फी बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको एक मीडियम साइज खरबूजे की जरूरत होगी। इसके अलाव फुल फैट मिल्क, चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता व केसर की मदद से आप बेहद ही डिलिशियस खरबूजे की कुल्फी बनाकर तैयार कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications