Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Shahi Tukda Recipe: इफ्तार पार्टी के लिए मीठे में सर्व करें शाही टुकड़ा, यहां जानिए पूरी रेसिपी
रमजान के दिनों में इफ्तार के दौरान कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। यूं तो स्नैक्स से ेलेकर मेन कोर्स के लिए कई तरह की रेसिपीज को ट्राई किया जाता है। लेकिन इसके अलावा कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनाया जाता है। मीठे में भी आप हर दिन कुछ नया बना सकते हैं। इफ्तार के लिए शाही टुकड़ा बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। ब्रेड की मदद से बनने वाली यह रेसिपी बेहद ही आसान है, जबकि खाने में बेहद ही डिलिशियस लगती है।
जब आप इसे बना रहे हैं तो आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। शाही टुकड़ा बनाते समय हम चाशनी और रबड़ी दोनों तैयार करेंगे। रबड़ी के साथ शाही टुकड़े का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इफ्तार के लिए शाही टुकड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री-
• ब्रेड - 6
• चीनी
• आधा लीटर दूध
• कुछ धागे केसर
• आधा छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
• 6-8 बादाम
• 6-8 पिस्ता
• देसी घी
शाही टुकड़ा बनाने की विधि-
• शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले रबड़ी तैयार करेंगे। इसके लिए
एक पैन में दूध डालकर गरम होने के लिए रख दें।
• जब दूध पर उबलते हुए मलाई आने लगे तो उसे चम्मच की मदद से एक तरफ कर
दें।
• आप इसे लगातार पकने दें और मलाई को खुरच खुरचकर साइड में करते
रहें।
• जब बर्तन में दूध एक चौथाई बचे, तो गैस बंद कर दें और इसमें चीनी और
इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
• अब इसे अच्छी तरह मिला लें। शाही टुकड़े के लिए रबड़ी बनकर तैयार
है।
• अब हम चाशनी तैयार करेंगे। इसके लिए एक पैन में पानी डालकर उसे
उबलने दें।
• अब इसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर पकने दें।
• आप चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक कि वह एक तार की चाशनी तैयार ना हो
जाए।
• अब ब्रेड को बीच में से काटकर दो टुकड़े कर लें।
• कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें ब्रेड डालें और ब्राउन होने तक पका
लें।
• इसे बाहर निकालकर चाशनी में डूबों दें।
• अब इस ब्रेड को चाशनी से बाहर निकालें और एक प्लेट में रख लें।
• अब हर ब्रेड पर ऊपर से रबड़ी डालें।
• आपका लजीजदार शाही टुकड़ा बनकर तैयार है।
• आखिरी में आप इसे केसर के धागे, कटे हुए बादाम व पिस्ता से गार्निश
करें।
शाही टुकड़ा किस चीज से बनता है?
शाही टुकड़ा एक बेहद ही पॉपुलर मिठाई है, जिसे अक्सर शादी, पार्टी या फिर किसी खास अवसर पर जरूर सर्व किया जता है। खासतौर से, रमजान के दौरान लोग इसे जरूर बनाते हैं। शाही टुकड़े को ब्रेड की मदद से बनाया जाता है। जिसे घी में तला जाता है और चाशनी में डुबोया जाता है। शाही टुकड़ा के ऊपर रबड़ी को डाला जाता है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।
ब्रेड से क्या-क्या बना सकते हैं?
ब्रेड की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती हैं। आप ब्रेड को सिर्फ नाश्ते ही नहीं, बल्कि मेन कोर्स यहां तक कि डेजर्ट का हिस्सा भी बना सकते हैं। ब्रेड से ब्रेड पकौड़े या ब्रेड रोल के अलावा आप ब्रेड से कोफ्ते भी बना सकते हैं। वहीं, अगर आपको मीठा खाने का बहुत शौक है तो आप ब्रेड से शाही टुकड़ा बनाकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











