Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Soya Chunks Cutlet Recipe : सिर्फ मिनटों में स्नैक्स में बनाएं 'सोया कटलेट', नोट कर लें रेसिपी
Soya Chunks Cutlet Recipe : स्नैक्स टाइम में हम सभी कुछ अच्छा खाना चाहते हैं। बच्चे हों या बड़े, घर में स्नैक्स के लिए कुछ टेस्टी बनाने की जिद करते हैं। लेकिन कुछ समझ ही नहीं आता है कि क्या बनाया जाए। ऐसे में स्नैक्स आइटम रेस्त्रां से ऑर्डर की जाती है। हालांकि, अगर आप टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी थोड़ा ख्याल रखना चाहते हैं तो सोया चंक्स कटलेट बनाएं। इन्हें बनाना काफी आसान है।
चूंकि सोया चंक्स में फाइबर और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए जब आप सोया चंक्स कटलेट खाते हैं तो इससे आपका पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। जिसके कारण आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। इस तरह यह स्नैक टाइम में आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सोया चंक्स कटलेट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

सोया चंक्स कटलेट बनाने के लिए सामग्री
• 1 कप सोया चंक्स
• 1 बड़ा आलू उबालकर मैश किया हुआ
• 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
• 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1 चम्मच धनिया पाउडर
• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• एक चुटकी हल्दी पाउडर
• 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• कुछ करी पत्ते
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
• 2 बड़े चम्मच आटा
•डीप फ्राई करने के लिए तेल
सोया चंक्स कटलेट बनाने का तरीका-
• सोया चंक्स कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को लगभग 30
मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
• अब अतिरिक्त पानी छान कर निचोड़ लें और उसे मिक्सर में पीस लें।
• अब एक बार फिर से सारा अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।
• अब इस मिश्रण में आलू, प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल
मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, काली मिर्च, नमक व करीपत्ता डालकर
अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• एक बार मिश्रण को हल्का सा चख लें और अपने टेस्ट के अनुसार मसालों
को एडजस्ट कर लें।
• अब एक प्लेट में ब्रेडक्रम्ब रखें और दूसरी प्लेट में मैदे को पानी
के साथ मिक्स करके मिश्रण बनाएं और उसे रखें।
• आप चाहें तो मैदे की जगह एक अंडे को फेंटकर उसे भी इस्तेमाल कर सकते
हैं।
• अब तैयार मिश्रण का छोटा सा हिस्सा लें और उसे कटलेट की शेप
दें।
• कटलेट को पहले अंडे या मैदे के मिश्रण में डिप करें।
• इसके बाद, उसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेंटे।
• अब आप एक पैन या कड़ाही में तेल डालकर गरम रखें।
• आंच को मध्यम-तेज रखें और कटलेट उसमें डालें। आप इसे अच्छी तरह
ब्राउन होने तक फ्राई करें।
• आंच का ख्याल रखें ताकि कटलेट अंदर भी अच्छी तरह से पक जाएं।
• इसी तरह सारे मिश्रण से कटलेट बना लें। अब आप एक-एक करके इसे पकाते
जाएं।
• तैयार कटलेट को केचप या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
• यकीन मानिए, हर कोई इसे खाकर आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा।
क्या सोया चंक्स को पकाने से पहले भिगोना चाहिए?
जी हां, अगर आप सोया चंक्स से कटलेट या फिर अन्य कोई दूसरी रेसिपी बना रहे हैं, तो इन्हें नरम होने तक गर्म या गुनगुने पानी में अच्छी तरह से भिगोना चाहिए। इसके बाद अतिरिक्त भीगे हुए पानी को निकालने के लिए उन्हें निचोड़ लें। इतना ही नहीं, सोया चंक्स को इस्तेमाल से पहले कई बार अच्छी तरह धोना भी चाहिए।
सोयाबीन और सोया चंक्स में क्या अंतर है?
सोया चंक्स को आम भाषा में सोयाबीन की बड़ी भी कहा जाता है। इसे सोयाबीन से बनाया जाता है। इसे एक वेजिटेरियन मीट के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा इसके मीट के स्वाद और रेशेदार बनावट के कारण कहा जाता है।
क्या रोजाना सोया चंक्स खाना सेहतमंद है?
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो रोजाना सोया चंक्स खाने में कोई समस्या नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कम कार्बोहाइड्रेट होने के कारण इसे भोजन में आसानी से शामिल किया जाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप इसे बहुत अधिक ना खाएं। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
