Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Strawberry Lassi : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक पीने की जगह झटपट बनाएं स्ट्रॉबेरी लस्सी, यह रही रेसिपी
Strawberry Lassi : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में शरीर के हाइड्रेशन का विशेष रूप से ख्याल रखने की जरूरत होती है। आमतौर पर, गर्मी के मौसम में बार-बार प्यास लगती है, लेकिन हर बार पानी पीने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में लोग अक्सर कई तरह की शुगरी ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स आदि पीते हैं, जिससे उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ता है।
हालांकि, आपके पानी या कोल्ड ड्रिंक के अलावा भी अन्य कई ऑप्शन हैं, जो आपकी बॉडी को ठंडा और हाइड्रेट रहने में मदद कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स का टेस्ट भी काफी अच्छा होता है, तो आपको अपने टेस्ट के साथ भी किसी तरह का समझौता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी ही एक रेसिपी है स्ट्रॉबेरी लस्सी। इस तरह आप स्ट्रॉबेरी के कॉम्बिनेशन के साथ अपनी रेग्युलर लस्सी को एक डिलिशियस ट्विस्ट दे सकते हैं। यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद ही पसंद आएगा।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 300 ग्राम स्ट्रॉबेरी
• 1 से 1.5 कप फुल फैट दही
• 2 से 3 बड़े चम्मच क्रीम
• 6 से 7 बड़े चम्मच चीनी या शहद
• 1 से 2 चम्मच गुलाब जल
• 1 से 2 स्ट्रॉबेरी (कटी हुई), गार्निश के लिए
स्ट्रॉबेरी लस्सी कैसे बनाएं-
• स्ट्रॉबेरी को धोकर छील लें और फिर उसे मोटा-मोटा काट लें।
• अब स्ट्रॉबेरी को चीनी या शहद के साथ मिलाकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें।
• अब आप एक स्मूथ और क्रीमी लस्सी बनाने के लिए इसमें बीच-बीच में दही, क्रीम, गुलाब जल मिलाते रहें।
• स्ट्रॉबेरी लस्सी को कटी हुई स्ट्रॉबेरी या पुदीने की पत्तियों से सजाकर तुरंत परोसें। परोसते समय आप कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
• स्ट्रॉबेरी लस्सी ठंडी-ठंडी काफी टेस्टी लगती है।
स्ट्रॉबेरी लस्सी किस चीज से बनती है?
स्ट्रॉबेरी लस्सी को गर्मियों में पीना लोग बेहद ही पसंद करते हैं। यह एक दही से बनने वाली ड्रिंक है, जिसे बनाते समय दही के अलावा ताजी स्ट्रॉबेरी और चीनी का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आप अपने टेस्ट के अनुसार या फिर लस्सी को एक ट्विस्ट देने के लिए इसमें कुछ हर्ब्स को भी मिक्स कर सकते हैं।
लस्सी कब पीना चाहिए?
गर्मी के मौसम में लस्सी पीना बेहद ही अच्छा माना जाता है। इस मौसम में आप दोपहर के समय एक गिलास लस्सी का सेवन कर सकते हैं। गर्मी में नियमित रूप से लस्सी पीने से आपका पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है और पेट को ठंडक मिलती है। आप चाहें तो सुबह के समय भी दही या लस्सी का सेवन कर सकते हैं।
लस्सी किसे नहीं पीनी चाहिए?
यूं तो गर्मी के मौसम में लस्सी का सेवन करना हर किसी के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी स्थिति होती हैं, जब आपको लस्सी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें चीनी और फैट कंटेंट अधिक होता है तो आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं, अगर आप वेट लॉस पर हैं तो फुल फैट दही और बहुत अधिक चीनी भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
