Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ugadi Pachadi Recipe : उगादि पचड़ी के बिना अधूरा है उगादि का त्योहार, जानें इसकी आसान रेसिपी
उगादि दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। आमतौर पर, आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में इस त्योहार को बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चैत्र के पहले दिन नया साल उगादि के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की शुरुआत भी होती है। नया साल एक नई उम्मीद व नई खुशी लेकर आता है।
उगादि के त्योहार को मनाते हुए लोग यही उम्मीद करते हैं कि पूरा साल इसी तरह खुशहाल बने। इस खास दिन में कई तरह के विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ खास व्यंजन विशेष रूप से बनाने की प्रथा है। इन्हीं में से एक है उगादि पचड़ी। इसे सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

उगादि पचड़ी को बनाना बेहद ही आसान है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उगादि पचड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
उगादि पचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 चम्मच इमली
• एक चौथाई कप पानी - इमली भिगोने के लिए
• ⅓ कप पानी - बाद में मिलाने के लिए
• एक चौथाई कप गुड़ कटा हुआ
• ⅓ कप आम बारीक कटे हुए, कच्चे
• 2 बड़े चम्मच नीम के फूल
• एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आवश्यकतानुसार नमक
उगादि पचड़ी कैसे बनाएं-
• उगादि पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को लगभग आधे से एक घंटे
तक पानी में भिगो दें।
• अब इमली का गूदा निचोड़कर अलग रख लें। एक कटोरे में इस इमली के गूदे
को डालें।
• बाद में इमली के अर्क या गूदे वाले इस कटोरे में ⅓ कप पानी
डालें।
• साथ ही इसमें कटा हुआ गुड़ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• गुड़ पानी में अच्छी तरह घुल जाना चाहिए।
• अब फिर इसमें बारीक कटे कच्चे आम और नीम के फूल डालें।
• साथ ही, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। बहुत अच्छे से मिला
लीजिए।
• आप अपने देवताओं को उगादि पचड़ी अर्पित करें। बाद में इसे अपने
परिवार को प्रसाद के रूप में परोसें।
उगादि पचड़ी किस चीज से बनती है?
उगादि पचड़ी को मुख्य रूप से नीम के फूल, कच्चे हरे आम, गुड़, इमली, अकाली मिर्च पाउडर, और नमक की मदद से बनाया जाता है। हालांकि, इसे हर व्यक्ति अपने तरीके बनाना पसंद करता है। मसलन, कुछ लोग उगादि पचड़ी बनाते हुए उसमें काजू, किशमिश और कटा हुआ केला भी इस्तेमाल करते हैं।
उगादि पचड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
उगादि पचड़ी एक ऐसी रेसिपी है, जिसे मुख्य रूप से उगादि के त्योहार पर बनाया जता है। इस व्यंजन में मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा, कसैला और तीखा लगभग सभी स्वाद होते हैं। तेलुगु और कन्नड़ परंपराओं के अनुसार, इस व्यंजन को बनाने के पीछे की मान्यता यह है कि आने वाले वर्ष में व्यक्ति को अपने जीवन में सभी स्वादों की अपेक्षा करनी चाहिए और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
उगादि पर किस भगवान की पूजा की जाती है?
उगादि का त्योहार मुख्य रूप से ब्रह्मांड के रचयिता भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। इस विशेष दिन भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है। हालांकि, लोग नए वर्ष के आगमन पर अन्य कई देवी देवताओं जैसे भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान विष्णु, भगवान राम और देवी लक्ष्मी आदि का आशीर्वाद भी पाना चाहते हैं। जिससे उनके जीवन में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
