Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शेफ विनीत भाटिया की इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर बनाएं बादाम और चॉकलेट कुकीज
Almond Chocolate Cookies Recipe : शाम की चाय का टाइम हो और आपको साथ में कुकीज खाने को मिल जाए, तो बस मजा ही आ जाता है। आमतौर पर, हम सभी बाजार से तरह-तरह की कुकीज लेकर आते हैं और उन्हें खाते हैं। जबकि इन्हें घर पर भी बेहद ही आसानी से बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, जब आप घर पर कुकीज तैयार करते हैं तो आप रेसिपी के साथ एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं और इस तरह कई अलग-अलग टेस्ट या फ्लेवर की कुकीज भी तैयार कर सकते हैं। इस तरह आपके टेस्ट बड को एक ट्रीट भी मिलता है।
ऐसी ही एक रेसिपी पॉपुलर शेफ विनीत भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर की है। बादाम और चॉकलेट की मदद से बनने वाली इस कुकीज का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इसे बेहद ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका टेक्सचर और टेस्ट दोनों ही बेहतरीन है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ शेफ विनीत भाटिया स्पेशल बादाम चॉकलेट कुकीज रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं-

बादाम चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• एक बड़ा चम्मच शहद
• दो चुटकी नमक
• दो टेबलस्पून चीनी
• दो-तीन टेबलस्पून थिक क्रीम
• आधा कप कटे हुए बादाम
• पिघली हुई चॉकलेट
बादाम चॉकलेट कुकीज कैसे बनाते हैं?
• बादाम चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा
चम्मच शहद डालें।
• अब इसमें थोड़ा सा नमक स्प्रिकंल करें। साथ ही साथ, दो टेबलस्पून
चीनी डालकर मिक्स करें।
• अब इसमें थिक क्रीम डालें और इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए
पकाएं।
• जब यह गोल्डन हो जाए तो इसमें कटे हुए बादाम शामिल करें।
• ध्यान दें कि आपको बादाम को पहले कुछ घंटों के लिए भिगोना है।
• फिर इन्हें छीलकर और काटकर तैयार कर लें।
• इन बादामों को ही आप पैन में डालकर मिलाएं।
• अब आप एक कुकीज ट्रे लें और तैयार मिश्रण को चम्मच की सहायता से
कुकीज ट्रे के मोल्ड में डालें।
• अब आप इस ट्रे को ओवन में रखें और उसे 180 डिग्री सेल्सियस पर करीबन
10 दस मिनट के लिए कुक करें।
• जब तक कुकीज बेक हो रही हैं, आप पिघली हुई चॉकलेट को एक प्लेट या
बाउल में डालें।
• अब आप कुकीज को बाहर निकालें और इसे हल्का सा ठंडा करके कुकीज के
बेस को चॉकलेट में डिप करें।
• इस तरह आप हर कुकीज के बेस को चॉकलेट में डिप करते जाएं और फिर उसे
वायर रैक पर रखें।
• कुकीज को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
• बस आपकी टेस्टी-टेस्टी बादाम चॉकलेट कुकीज बनकर तैयार हैं।
• आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और हर शाम चाय के साथ
इसका आनंद लें।
बादाम चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
बादाम चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए आपको बादाम और चॉकलेट के अलावा शहद, नमक, चीनी व थिक क्रीम की जरूरत होगी। यह कुकीज खाने में काफी टेस्टी होती हैं और इनका स्वाद मार्केट में मिलने वाली कुकीज से काफी अलग होता है। अगर आप इन्हें बनाकर दो-तीन दिन में फ्रेश ही खाते हैं तो इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है।
घर का बना कुकीज़ कैसे स्टोर करें?
घर पर कुकीज बनाना बेहद ही आसान है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे सही तरह से स्टोर करें। जब आप घर पर कुकीज स्टोर कर रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि स्टोर करने से पहले कुकीज़ पूरी तरह से ठंडी हो जाएं। आप उन्हें रूम टेंपरेचर पर किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। साथ ही, यह भी ध्यान दें कि अगर आपने अलग-अलग तरह की कुकीज बनाई हैं तो आप उन्हें हमेशा अलग-अलग कंटेनर में ही स्टोर करें। इससे उनका स्वाद वैसा ही बना रहता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
