Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Milkshake Recipe: शेफ विनीत भाटिया की तरह गर्मियों में बनाएं चाय मिल्कशेक, यह रही रेसिपी
चाय एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे पीना अधिकतर लोगों को काफी अच्छा लगता है। अमूमन यह देखने में आता है कि मौसम चाहे कोई भी हो, लोग चाय पीना नहीं छोड़ते। कुछ लोगों की सुबह ही चाय के साथ होती है तो कुछ लोग काम के बीच में थक जाने पर चाय पीना पसंद करते हैं।
वहीं, किसी की मेहमाननवाजी करने के लिए भी चाय ही सर्व की जाती है। हालांकि, जब बात गर्मी की हो तो ऐसे में गरमा-गरम चाय पीना शायद उतना अच्छा ऑप्शन नहीं है। इस मौसम में जब तापमान लगातार बढ़ता जाता है तो कुछ ना कुछ ठंडा पीने की इच्छा होती है। तो ऐसे में आप अपनी चाय को ही एक ट्विस्ट दें।

आपने अब तक तरह-तरह की चाय के बारे में सुना होगा या फिर गर्मियों में आइस्ड टी का टेस्ट लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी चाय मिल्कशेक को पिया है। शायद नहीं। चाय मिल्कशेक का टेस्ट बेहद ही अच्छा होता है। शेफ विनीत भाटिया ने इस यूनिक रेसिपी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विनीत भाटिया की इस चाय मिल्कशेक की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं-
चाय मिल्कशेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• आधा चम्मच चाय प्री मिक्स
• एक कप दूध
• पसंदीदा आइसक्रीम के कुछ स्कूप
• इलायची पाउडर
चाय मिल्कशेक बनाने की रेसिपी
• चाय मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गरम कर लें।
• अब इसमें चाय प्री-मिक्स डालें और लगातार चलाते हुए उबाल आने दें।
• गैस बंद करें और चाय को ठंडा होने दें।
• अब एक ब्लेंडर जार लें और इसमें आइसक्रीम के दो से तीन स्कूप डालें।
• साथ ही, इसमें ठंडी की हुई चाय डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• अब आप एक सर्विंग गिलास लें और इसमें एक स्कूप आइसक्रीम डालें।
• ब्लेंड किए हुए मिल्कशेक को गिलास में डालें।
• ऊपर से ब्लेंडर जार की थोड़ी सी क्रीम डालें।
• अब आप एक छलनी की मदद से इलायची पाउडर को डस्ट करें।
• बस बेहद ही डिलिशियस समर स्पेशल चाय मिल्कशेक बनकर तैयार है। इसका आनंद लें।
चाय मिल्कशेक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
चाय मिल्कशेक बनाना बेहद ही आसान है और आप बेहद कम इंग्रीडिएंट्स की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं। चाय प्री मिक्स, दूध, आइसक्रीम और इलायची पाउडर की मदद से चाय मिल्कशेक बनाया जा सकता है। जब आप इसे बना रहे हैं तो फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहेगा।
गर्मी में चाय को किस तरह पिएं?
यूं तो चाय को कई तरह से बनाया जा सकता है। आप ब्लैक टी से लेकर ग्रीन टी व हर्बल टी आदि बना सकते हैं। लेकिन अगर गर्मियों में आप चाय बनाना चाहते हैं तो ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप केवल आइस्ड टी ही बनाएं। इस मौसम में चाय मिल्कशेक बनाना भी अच्छा आइडिया हो सकता है।
मिल्कशेक को टेस्टी कैसे बना सकते हैं?
अगर आप गर्मी के मौसम में घर पर मिल्कशेक बना रहे हैं तो उसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप उसमें अपनी पसंदीदा आइसक्रीम मिक्स करें। साथ ही, आप इसमें कुछ मेवों को भी काटकर डाल सकते हैं। इससे आपको एक क्रंची टेस्ट मिलता है, जिससे मिल्कशेक पीना और भी ज्यादा अच्छा लगता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
