Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी ऐसी चीजों का सेवन करना चाहते हैं जो ना केवल बेहद टेस्टी हो, बल्कि बॉडी के हाइड्रेशन का भी ख्याल रखते हों। ऐसे में हम कई तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। अगर आप किसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक को पीना चाहते हैं तो आप तरबूज का जूस पी सकते हैं।
तरबूज के रस में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही साथ, यह विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं, तरबूज के जूस में मौजूद लाइकोपीन और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट हेल्थ का ख्याल रखते हैं। यह स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद अच्छा है।

जब आप इसका सेवन करते हैं तो स्किन अधिक ग्लोइंग व यंगर नजर आती है। जब तरबूज के जूस से आपकी स्किन से लेकर सेहत तक को इतने ढेर सारे फायदे मिलते हैं तो क्यों ना आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लें। तरबूज का जूस बनाना भी बेहद आसान है। आप इसे कुछ ही सेकंड्स में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तरबूज का जूस बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
तरबूज का जूस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 4 कप कटा हुआ तरबूज
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• कुछ बर्फ के टुकड़े
तरबूज का जूस कैसे बनांएं
• तरबूज का जूस बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए पहले तरबूज को
क्यूब्स में काट लें।
• अब इसके बीज निकाल लें।
• कटे हुए तरबूज़ को ब्लेंडर में डालें। साथ ही, नींबू का रस भी इसमें
मिला लें।
• अब आप इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• अब आप एक महीन जाली वाली छलनी या चीज़क्लोथ की मदद से इसे एक कटोरे
में छान लें।
• आप चाहें तो जूस का सेवन बिना छाने भी कर सकते हैं।
• अब इसे गिलास में डालें। साथ में, बर्फ के टुकड़े डालें।
• अब ठंडा-ठंडा तरबूज के जूस का आनंद लें।
• आप चाहें तो तरबूज का जूस बनाते समय उसमें पुदीने की पत्तियां डालकर
उसे भी ब्लेंड कर सकते हैं।
तरबूज का जूस बनाने के लिए क्या चाहिए?
तरबूज का जूस बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको तरबूज को क्यूब्स
में काटकर ब्लेंड करना होगा। हालांकि, आप अपने टेस्ट के अनुसार इसमें
थोड़ा वैरिएशन भी कर सकते हैं। मसलन, इसे थोड़ा टैंगी टेस्ट देने के लिए
आप इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके अलावा, पुदीने की पत्तियों से यह
जूस और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग लगता है।
क्या हम खाली पेट तरबूज का जूस पी सकते हैं?
तरबूज का जूस सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह
के विटामिन, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसका सेवन
खाली पेट भी कर सकते हैं। अधिकतर लोगों को खाली पेट तरबूज का जूस पीने
से कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कुछ लोगों को ऐसा करने से पेट
में गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है
तो खाली पेट तरबूज का जूस पीने से परहेज करें। साथ ही, एक बार अपने
डॉक्टर से सलाह भी अवश्य ले लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











