Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मक्खन की तरह पिघलेगी जिद्दी चर्बी, बस डाइट में शामिल करें ये जादुई सूप, मिनटों में होगा तैयार
Weight Loss Soup Easy Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी भूख बढ़ जाती है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिसका सीधा असर हमारी कमर और पेट पर नजर आने लगता है। अक्सर ठंड में हम पराठे और तली-भुनी चीजों की ओर खिंचे चले जाते हैं, जो वजन घटाने की जर्नी को मुश्किल बना देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा 'फैट कटर' फॉर्मूला छिपा है जो न केवल आपको ठंड से बचाएगा, बल्कि बिना जिम जाए आपकी चर्बी को मोम की तरह पिघला देगा?
जी हां, हम बात कर रहे हैं पालक और मेथी के सूप की। आयुर्वेद और आधुनिक साइंस दोनों ही मानते हैं कि पालक का फाइबर और मेथी की गर्मी मिलकर मेटाबॉलिज्म को रॉकेट की तरह तेज कर देते हैं। अगर आप भी इस सर्दी में भारी-भरकम कपड़ों के नीचे अपना मोटापा नहीं छिपाना चाहते, तो यह सूप आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं, कैसे यह हरा सूप आपके वेट लॉस के सपने को सच कर सकता है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है।

पालक-मेथी सूप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पालक: 2 कप (बारीक कटा हुआ)
ताजी मेथी: ½ कप (कटी हुई)
लहसुन: 4-5 कलियां (कद्दूकस की हुई)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
काली मिर्च पाउडर: ½ चम्मच
सेंधा नमक: स्वादानुसार
जीरा पाउडर: ½ चम्मच
पानी: 2-3 कप
नींबू का रस: आधा (विटामिन C के लिए)

वजन कम करने के सूप बनाने की विधि (Step-by-Step Guide)
सब्जियों को पकाएं: एक गहरे पैन में थोड़ा सा पानी लें और उसमें कटा हुआ पालक, मेथी, अदरक और लहसुन डालें। इसे 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने दें जब तक सब्जियां नरम न हो जाएं।
प्यूरी तैयार करें: उबली हुई सब्जियों को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट (प्यूरी) बना लें।
तड़का लगाएं: यदि आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो एक चम्मच घी जो सर्दियों में अच्छा है में थोड़ा जीरा भूनें और तैयार प्यूरी को इसमें डाल दें।
मसाले मिलाएं: अब इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं। अपनी जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे 2-3 मिनट तक और उबालें।
सर्व करें: आंच बंद करें और ऊपर से ताजा नींबू का रस मिलाएं। आपका गरमा-गरम फैट-कटर सूप तैयार है। बस आप इसे गरमा गर्म सर्व करें और फैट के निजात पाएं।
इस सूप को कब पिएं?
इस सूप का सबसे ज्यादा फायदा रात के खाने (Dinner) के समय मिलता है। रात में हल्का और सुपाच्य सूप पीने से शरीर पूरी रात फैट बर्निंग मोड में रहता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
