Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
White Gravy Paneer Recipe: होली पार्टी में नान के साथ सर्व करें व्हाइट ग्रेवी पनीर, यहां जानें पूरी रेसिपी
White Gravy Paneer Recipe: जब भी कोई पार्टी होती है या फिर कोई खास अवसर होता है तो हम सभी पनीर की कोई ना कोई डिश जरूर सर्व करते हैं। सिर्फ स्नैक्स ही नहीं, मेन कोर्स में भी पनीर को जरूर शामिल किया जाता है। अमूमन अब तक आप शाही पनीर या फिर मटर पनीर को पार्टी मेन्यू का हिस्सा बनाते होंगे। लेकिन इस साल होली 2024 पार्टी के लिए आपने कुछ अलग बनाने का मन बनाया है तो ऐसे में आप व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाकर देखिए।
इसमें बेहद ही क्रीमी ग्रेवी तैयार की जाती है और पनीर के साथ इस डिश का टेस्ट लाजवाब लगता है। व्हाइट ग्रेवी पनीर को अमूमन रोटी या नान के साथ सर्व किया जाता है। कुछ लोग इसे पुलाव के साथ खाना भी पसंद करते हैं। आप चाहे इसे किसी के साथ भी खाएं, इसका टेस्ट उतना ही लाजवाब आता है।
जो लोग अपने होली पार्टी मेन्यू को थोड़ा यूनिक रखना चाहते हैं, वे व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाकर सर्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं-

व्हाइट ग्रेवी पनीर के लिए आवश्यक सामग्री-
• पनीर क्यूब्स-1 कप
• 7-8 काजू
• 7-8 बादाम
• 2 प्याज
• 3-4 लहसुन की कलियां
• 2 हरी मिर्च
• 3 बड़े चम्मच दही
• 1 तेज पत्ता
• 2 इलायची
• 3 बड़े चम्मच दूध
• 1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम
• 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला (वैकल्पिक)
• धनिया पत्ती
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 बड़ा चम्मच तेल
व्हाइट ग्रेवी पनीर कैसे बनाएं
• व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले काजू और बादाम को गरम पानी में 10 मिनिट के लिये भिगो दीजिए। जब तक मेवे भीग रहे हैं, हम बाकी तैयारी कर लेंगे।
• आप प्याज को मोटा-मोटा काट लें। साथ ही लहसुन का छिलका उतार लें।
• अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर उसमें प्याज और लहसुन डालें।
• इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान दें कि इसका रंग ना बदले।
• अब आप भीगे हुए बादाम का छिलका निकाल लीजिए।
• आप पनीर को गरम पानी में भिगो दीजिए। इसे जब तक आप इसे ग्रेवी में न मिला लें, तब तक ऐसे ही डुबाकर रखें।
• अब प्याज और लहसुन के ठंडा होने पर इनका बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिए। पीसते समय थोड़ा सा पानी मिला लें।
• आप काजू और बादाम में भी थोड़ा सा दूध मिलाकर उसे भी बारीक पीस लीजिए।
• अब एक पैन में बचा हुआ तेल डालें और उसमें हरी मिर्च, इलायची और तेज पत्ता डालें।
• पिसा हुआ प्याज लहसुन का पेस्ट डालें।
• इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनिट तक अच्छी तरह भून लें।
• आप इसमें दही मिलाएं। ध्यान दें कि दही को मिक्स करने से पहले इसे अच्छे से फेंटें ताकि यह ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिल जाए।
• अब इसमें काजू बादाम का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें।
• इसे लगातार चलाते रहें।
• अब आप इसमें गरम मसाला डालें। हालांकि, यह पूरी तरह से वैकल्पिक है, क्योंकि इसे डालने के बाद ग्रेवी का रंग थोड़ा सा बदल जाएगा।
• अब इसे एक मिनट तक और पकाएं।
• आप ग्रेवी की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए इसमें फ्रेश क्रीम डालें। यदि आवश्यक हो तो थोड़ा पानी डालें।
• अब पनीर से अतिरिक्त पानी निचोड़ कर ग्रेवी में मिला दीजिए।
• आखिरी में इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसे एक मिनट तक उबालें।
• याद रखें कि आपको इस रेसिपी में नमक आखिरी में मिलाना है। अब आंच बंद कर दो।
• आपका व्हाइट ग्रेवी पनीर बनकर तैयार है। इसे धनिये की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
व्हाइट ग्रेवी पनीर के लिए क्या चाहिए?
व्हाइट ग्रेवी पनीर के लिए आपको काजू, बादाम, दही, पनीर व कुछ मसालों की जरूरत होगी। आप इसमें बादाम की जगह खरबूजे के बीज भी डाल सकते हैं। इससे ग्रेवी की कंसिस्टेंसी काफी क्रीमी बनती है।
व्हाइट ग्रेवी पनीर और शाही पनीर में क्या अंतर है?
व्हाइट ग्रेवी पनीर और शाही पनीर दोनों को ही पनीर की मदद से बनाया जाता है। लेकिन व्हाइट ग्रेवी पनीर में टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जबकि शाही पनीर में ग्रेवी के बेस के रूप में टमाटर इस्तेमाल किया जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications