Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Mango Pulp Tips : संजीव कपूर से जानें मैंगो पल्प निकालने का बेहद ही आसान तरीका
जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी आम खाना बेहद ही पसंद करते हैं। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है और इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आम खाना बेहद ही अच्छा लगता है। अमूमन इसका पल्प निकालकर हम कई तरह की रेसिपीज जैसे आइसक्रीम, चटनी, शेक, स्मूथीज, जूस, पन्ना व मिठाई आदि बनाकर खाते हैं।
हालांकि, जब आम का पल्प निकाला जाता है तो उस दौरान अक्सर कपड़े गंदे हो जाते हैं या फिर आम हाथ से फिसलता है। कई बार तो आम का काफी गूदा छिलके के साथ ही रह जाता है। हो सकता है कि आप भी आम को छीलकर उसका गूदा या पल्प निकालते हों। लेकिन अगर आप उसे अच्छी तरह मैश करके और पल्प को बिना किसी झंझट के निकालना चाहते हैं तो ऐसे में संजीव कपूर की इस आसान ट्रिक को अपना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजीव कपूर की मैंगो पल्प निकालने की आसान टिप के बारे में बता रहे हैं-
हाथों से दबाएं
अगर आप आम का पल्प निकालना चाहते हैं तो आपको पहले इसे हल्का नरम करना होगा। इसके लिए आप सबसे पहले अल्फांजो मैंगो लें और इसे काउंटरटॉप पर हल्का टैप करें। अब आप इसे हाथों की मदद से दबा-दबाकर नरम कर लें। आप आम को हल्का दबाते जाएं। आप देखेंगे कि कुछ ही सेकंड्स में यह नरम हो जाएगा।
निकालें पल्प
अब आप आम के ऊपरी हिस्से को हल्का सा ओपन कर लें। अब आप आम का पल्प निकालें। आम के छिलके में अभी भी पल्प होगा। आप इसे हाथों से अच्छी तरह से निचोड़ लें। ऐसा करके आप सारा पल्प एक बाउल में निकाल लेंगे।
हाथों से करें मैश
इसके बाद आप आम की गुठली लें और उसे हाथों की मदद से हल्का मैश करते जाएं। धीरे-धीरे जब आप ऐसा करेंगे तो कुछ ही सेकंड्स में गुठली पर मौजूद सारा पल्प बाउल में निकल जाएगा और गुठली एकदम साफ हो जाएगी। बस आप इस तरह किसी भी आम का पल्प बेहद आसानी से निकाल सकते हैं।
आम खाने के क्या फायदे हैं?
गर्मी में आम के पल्प से कई चीजें बनाई जा सकती हैं। इसे खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• आम में विटामिन सी, विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जिससे सेहत को बहुत अधिक फायदा मिलता है।
• आम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण आपके इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है। इससे शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
• आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जिसके कारण पाचन पर अच्छा असर पड़ता है और इससे कब्ज़ की शिकायत दूर होती है।
• आम में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण हार्ट हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
• आम को अगर सही तरह से खाया जाए तो इससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
• आम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को हानिकारक रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
