Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कैसे बनाये डेवल्ड एग?
डेवल्ड एग ना केवल देखने में बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। यदि आप सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाने के शौकीन हैं तो डेवल्ड एग एक अच्छा और हेल्दी ऑपशन हो सकता है। बच्चों को रोज़ और नियमित रूप से 1 अंडा तो खिलाना ही चाहिये इसलिये आज हम आपको डेवल्ड एग बनाने की विधि बताएंगे।
अण्डों पर टॉपिंग कई मांसाहारी चीजों जैसे बैकन, सैमन, या एन्चोवी से कि जा सकती है। डेवल्ड एग्स बनाने के लिए अण्डों को उबाले और बीच बीच में हिलाते रहें, ताकी अण्डों की जर्दी अच्छी तरह पक जाये। फिर ध्यान से अण्डों की जर्दी को निकाल लें और एग वाइट पर टॉपिंग के लिए तयार करें।

सामग्री
6 उबले हुए अंडे
3 चमच मेयौनेज़
2/3 औंस बटर, मक्खन (एच्छिक)
1 चमच क्रीम फ्रैचे (एच्छिक)
2 कटी हुई एन्चोवी मछलियाँ (एच्छिक)
1/2 चमच क्रिस्पी बैकन बिट्स, सूअर का मांस (एच्छिक)
1 चम्मच भुनी हुई सैमन मछली (एच्छिक)
1 चमच चिव्स (एच्छिक)
थोड़े से नागदौना के पते (एच्छिक)
1 चमच कैवियार (एच्छिक)
नमक
काली मिर्च
शिमला मिर्च (एच्छिक)
विधि
1. अण्डों को अच्छी तरह उबाल कर छील लें और बीच से आधा काट लें। फिर धीरे से अण्डों को दबाएँ और चमचे की सहायता से पके हुए अण्डों की जर्दी को निकालें।
2. फिर इस जर्दी को मिक्सी में डालें। फिर इस में मेयौनेज़ डालकर ब्लेंड करे। फिर इस में पिघला हुआ मक्खन डालें। अगर
आप मक्खन नहीं डालना चाहते तो थोड़ी सी राइ डाले और मेयौनेज़ के साथ इसे अच्छी तरह मिला लें ( फिर इस अंडे की जर्दी के मिश्रण को एग वाइट में भरें, और शिमला मिर्च संग गार्निश करें)। ब्लेंडर का ढक्कन हटायें, अब इस में बचा हुआ मक्खन डालकर तब तक ब्लेंड करें जब तक यह समूत पेस्ट में नहीं बदल जाता। आप चाहे तो इसे फोर्क के साथ भी मिला सकते हैं।
3. अब पाइपिंग बैग को एक कफ लगाये और अंडे की जर्दी के मिश्रण को इस में भर लें। फिर बैग बंद करे और कफ खोले। मिश्रण को अण्डों के बीच भरें। फिर इन्हें नीचे दिये गये किन्ही भी तरीको से गार्निश करें।
4. चाहे तो अण्डों पर कटी हुई सैमन मछली और चिव्स डालें। या इस पर बैकन की टॉपिंग करें। या फिर अण्डों पर शिमला मिर्च की टॉपिंग करें। अब इसे सर्विंग प्लेट में डालकर सर्वे करें।



Click it and Unblock the Notifications
