Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
कद्दूकस किए बिना 10 मिनट में बनाएं गाजर का हलवा, मास्टरशेफ पकंज भदौरिया ने बताया फार्मूला
Recipes
oi-Seema Rawat
Posted By: Seema Rawat
Gajar Ka Halwa: सर्दी के मौसम में गर्म गर्म गाजर का हलवा खाने का मजा ही कुछ और होता है। तकरीबन हर घर में गाजर का हलवा बनाया जाता है, लेकिन यह हलवा बनाने में बेहद मेहनत और समय लगता है। खासकर इसे कद्दूकस करने में। लेकिन अगर आपको बता दें के बिना कद्दूकस किए भी 10 मिनट के भीतर गाजर का टेस्टी हलवा बना सकते हैं।
जी हां, ये आसान फार्मूला लेकर आई हैं मास्टरशेफ पकंज भदौरिया। उनकी ये झटपट रेसिपी आपके बेहद काम आएगी।

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
6-7 गाजर
2-3 हरी इलायची
आधा कप दूध
1 कप चीनी
मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स
खोया
घी
कैसे बनाएं गाजर का हलवा
- बिना कद्दूकस गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे से छील लें।
- अब पानी से धोकर गाजर को छोटे-छोटे स्लाइस में काट लें।
- अब प्रेशर कुकर में घी डालें और इसमें 2-3 हरी इलाइची डालें।
- कुकर में कटे हुए गाजर को डालें।
- अब गाजर को 3-4 मिनट तक अच्छे से फ्राई कर लें और फिर इसमें आधा कप दूध डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
- अब इसे बड़े से पैन में निकाल लें और इसमें एक कप चीनी डालें।
- पोटैटो मैशर की मदद से अच्छे से गाजर को अच्छे से क्रश करें. ऐसा करने से गाजर क्रश भी हो जाएगी और शुगर के साथ मिक्स भी हो जाएगी।
- अब इसमें अपने पसंद के थोड़े ड्राई फ्रूट्स एड कर लें।
- गाजर के हलवे को 2-3 मिनट तक तेज आंच पर भूनें और फिर इसमें थोड़ा खोया डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए इंस्टेंट हलवा रेडी है।
Comments
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.
English summary
Instant Gajar ka Halwa Without Grating by Mastarchef Pankaj Bhadouria
[ of 5 - Users]



Click it and Unblock the Notifications