Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
कैसे बनाएं काला चना बनारसी आलू सब्जी
काला चना आलू सब्जी का नाम लेते ही आपके मुँह पानी आने लगता है। बनारस में काले चने की सब्जी बेहद लोकप्रिय है। वहां के लोग इसका स्वाद आये दिन कई प्रकार के भोजन के साथ चखते हैं।
अगर आप भी बनारस स्टाइल के काले चने वाली आलू की सब्जी खाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ ये आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा जिसमें हम आपको रेसिपी बता रहे हैं काले चने की आलू वाली सब्जी को घर पर बनाने की:
काला चना आलू सब्जी रेसिपी

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2 लोगों के लिए
-
तेल - 1 बड़ा चम्मच
हींग - 1 चम्मच
जीरा - 2 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 1 मध्यम आकार का कटोरा
नमक - 2 चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर - 3 चम्मच
धनिया पाउडर - 3 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
उबला हुआ आलू (छिला हुआ) - 3
पानी - 2 कप
उबले हुए काले चना - 1 मध्यम आकार का कटोरा
गरम मसाला - 1 चम्मच
सूखे मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी) - 2 चम्मच
नींबू - आधा टुकड़ा
धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़ा चम्मच
-
1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें और इसमें जीरा और हींग डालकर भून लें।
2. जीरा भूनने के बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें। और इसे अच्छे से भून लें। उबाल आने तक भूनते रहें।
3. अब इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
4. इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिला लें और हल्दी भी डाल लें। सभी को अच्छे से भून लें।
5. अब आधा कप पानी डाल दें। इसके बाद उबले हुए आलू या कटे हुए आलू को डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। अगर आपको ग्रेवी को गाढ़ा करना हो तो आलू को मैश करके डाल दें।
6. फिर से एक कप पानी डाल दें और इसे 5 से 6 मिनट तक उबलने दें।
7. आलू के अच्छे से मसाले में मिल जाने के बाद इसमें काला चना डाल दें। जो कि पहले से उबले हुए हैं।
8. अब बचे हुए आलू डाल दें और इसे उबलने दें।
9. सब्जी के अच्छे से उबलने के बाद इसमें गरम मसाला और कस्तूरी मेथी मिला दें।
10. गैस बंद कर दें और इसमें नींबू निचोंड दें। बाद में हरे धनिया को बारीक काटकर इस पर छिड़क दें। लीजिए आपकी काला चना सब्जी तैयार है।
- काले चने को एक रात पहले पानी में भिगो दें। बाद में उबालते समय इसमें एक चुटकी नमक डाल दें। 8 से 10 सीटी मारकर इसे अच्छे से उबाल दें।
- सर्विंग साइज - 1 कप
- कैलोरी - 273 cal
- वसा - 6.5 ग्राम
- प्रोटीन - 12.2 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 43.1 ग्राम
- फाइबर - 11.4 ग्राम
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें और इसमें जीरा और हींग डालकर भून लें।

2. जीरा भूनने के बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें। और इसे अच्छे से भून लें। उबाल आने तक भूनते रहें।

3. अब इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

4. इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिला लें और हल्दी भी डाल लें। सभी को अच्छे से भून लें।

5. अब आधा कप पानी डाल दें। इसके बाद उबले हुए आलू या कटे हुए आलू को डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। अगर आपको ग्रेवी को गाढ़ा करना हो तो आलू को मैश करके डाल दें।

6. फिर से एक कप पानी डाल दें और इसे 5 से 6 मिनट तक उबलने दें।

7. आलू के अच्छे से मसाले में मिल जाने के बाद इसमें काला चना डाल दें। जो कि पहले से उबले हुए हैं।

8. अब बचे हुए आलू डाल दें और इसे उबलने दें।

9. सब्जी के अच्छे से उबलने के बाद इसमें गरम मसाला और कस्तूरी मेथी मिला दें।

10. गैस बंद कर दें और इसमें नींबू निचोंड दें। बाद में हरे धनिया को बारीक काटकर इस पर छिड़क दें। लीजिए आपकी काला चना सब्जी तैयार है।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications