Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
भारतीय पारम्परिक मिठाई, खोया बर्फी को घर पर आसानी से बनाने कि विधि के साथ वीडियों भी।
खोया यानी कि मावे से बनने वाली बर्फी, भारतीय तीज त्यौहारों में बनाई जाती है। व्रत में भी खाए जाने वाली यह बर्फी आसानी से खोया या फिर कंडेंस्ड मिल्क के साथ भी बना सकते है।
इन दिनों लोग त्यौहारों पर बाहर से मिठाई खरीदने के बजाए घर पर ही बनाना पसंद करते है। आप इस बार घर पर आसानी से इस बर्फी को असानी से ट्राय कर सकते है क्योंकि इसकी सामग्री आसानी से मिल जाती है और यह झटपट तैयार हो जाती है।
इसलिए आज हम यहां आपको इस खास और सरल बर्फी कि रेसिपी स्टेप बाई स्टेप शेयर करेंगे। इतना ही नहीं आप चाहे तो यहां दिए जा रहें वीडियों की सहायता भी ले सकते है।
खोया बर्फी रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 10 पीस
-
स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क (मिल्कमेड) - 180 ग्राम
खोया - 200 ग्राम
घी - ग्रीस करने के लिए
पिस्ता (छिले हुए और कटे हुए) - 6-8 पीस
बादाम (कटे हुए) - 6-8 पीस
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
-
1. एक गर्म कढ़ाई में धीमी आंच पर 2 मिनिट तक खोया पकाएं।
2. जब यह धीरे-धीरे पिघले लगे तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाए।
3. अब इसमें अच्छे से इलायची पाउडर मिलाए।
4. गुठले ना बनें, इसके लिए इसे लगातार हिलाते रहें।
5. यह मिक्सचर धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा, साथ ही यह बहुत मुलाय भी हो जाएगा और कढ़ाई के किनारे छोड़ देगा।
6. इतने में आप एक प्लेट में घी लगाकर उसे ग्रीस यानी कि चिकना कर तैयार कर लें। साथ ही कढ़ाई का मिक्सचर इसी प्लेट में फैला दें।
7. अब इस मावे के मिक्सचर को अच्छे से समतल कर, इस पर पिस्ता और बादाम बुरके।
8. एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसके बराबार के टूकड़े काट लें।
- 1. आप चाहे तो घर पर भी खोया बनाने के लिए फूल क्रीम दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए धीमी आंच पर दूध को उबाली दे रहें, जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए।
- 2. कंडेंस्ड मिल्क कि जगह आप चाहे तो, गाढ़ी क्रीम और चीनी का इस्तेमाल कर सकती है।
- 3. अच्छे स्वाद के लिए आप इसमे केसर भी यूज कर सकती है।.
- सर्विंग साइज - 1 पीस
- कैलोरीज - 125 cal
- फैट - 5.32 ग्राम
- प्रोटीन - 3.01 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स - 17.08 ग्राम
- शुगर - 15.51 ग्राम
- फाइबर - 0.2 ग्राम
- आयरन - 1 प्रतिशत
- विटामिन A - 2 प्रतिशत
बनाने की विधि
1. गर्म कढ़ाई में खोया डालकर, 2 मिनिट तक धीमी आंच पर पकाए।


2. जब यह हल्का सा पिघलने लगे तो, इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाए।


3. अब इस मिक्सचर में, इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।

4. लगातार हिलाते रहें, ताकि गुठले न बनें।

5. अब मिक्सचर गाढ़ा होने के साथ ही मुलायम होकर कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगेगा।

6. इसी बीच आप एक प्लेट में घी लगाकर अच्छे से चिकना कर, तैयार मिक्सचर को उसमें फैला दें।


7. अब इसे अच्छे से समतल कर, उपर से पिस्ता और बादाम बुरके।

8. एक बार जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बराबर हिस्सों में काट लें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











