Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
लौकी के रायते की रेसिपी: कैसे बनाएं दूधी रायता
किसी भी तरह के खाने के साथ लगावन के रूप में अगर रायता परोसा जाए तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर रायता लौकी यानी कि घिया का हो तो, स्वाद के साथ साथ सेहत भी दुरूस्त हो जाती है।
जी हां क्योंकि लौकी की न्यूट्रिशियल वैल्यु बहुत ज्यादा है। क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है इसलिए यह खाने पचाने में मदद करता है। वैसे तो इसे मुख्य रूप से पंजाब में बनाया जात है, लेकिन इसका स्वाद पूरे उत्तरी भारत को इतना भाया कि यह गुजरात और महाराष्ट्र में दुधी रायते के नाम से मशहूर हो गया।
दही से बनने वाले इस रायते की तासीर बहुत ठंडी होती है। जिस वजह से, पेट में जलन जैसी तमाम समस्याओं में भी राहत मिलती है।
झटपट बनने वाले इस रायते की रेसिपी भी बहुत ही सिंपल है, आप इसे आसानी से घर पर बनाकर, बिरयानी, पुलाव के साथ ही साइड डिश की तरह परोस सकती है।
तो आइए वीडियो और फोटोज की मदद से जानें कि कैसे बनता है लौकी या फिर दूधी रायता है। साथ ही साथ हम आपके लिए लाए है इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी भी।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: कॉन्डीमेंट
Serves: 1 बाउल
-
लौकी(घीसी हुई) - 3/4 कप
गाढ़ा दही - 400 ग्राम
जीरा पाउडर - 2 टी स्पून
सरसों का पाउडर- 1 टी स्पून
नमक स्वादनुसार
दूध- 2 टेबिल स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून (गार्निशिंग के लिए)
हरा धनिया(बारिक कटा हुआ) - गार्निशिंग के लिए
-
1. सबसे पहले एक बाउल में गाढ़ा दही लें।
2. अब इसमें कद्दू कस की हुई लौकी डालें।
3. फिर जीरा और सरसों पाउडर के साथ नमक भी डाल दें।
4. अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
5. फिर दुध मिलाकर, एक बार फिर से अच्छे से मिक्स करें।
6. और अब मिर्च पाउडर और कटे हुए धनिएं से इस तैयार रायते को गार्निंश करें।
- 1. लौकी अच्छे से घीसी हुई होनी चाहिए, नहीं तो इसे घिसने से पहले 5 मिनिट के लिए उबाल लें।
- 2. छीलने के बाद लौकी को हाथो हाथ, काम में लें ले, नहीं तो यह काली होने लग जाएगी।
- 3. कोशिश करें कि लौका का पानी उसमें ही रहने दें, क्योंकि यह बहुत सेहतमंद होता है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 180 cal
- फैट - 3.2 g
- प्रोटीन - 7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 12 g
- फाइबर - 15.7 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं लौकी का रायता
1. सबसे पहले एक बाउल में गाढ़ा दही लें।

2. अब इसमें कद्दू कस की हुई लौकी डालें।

3. फिर जीरा और सरसों पाउडर के साथ नमक भी डाल दें।



4. अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।

5. फिर दुध मिलाकर, एक बार फिर से अच्छे से मिक्स करें।

6. और अब मिर्च पाउडर और कटे हुए धनिएं से इस तैयार रायते को गार्निंश करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
