Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
मीठे में इस बार जरूर बनाएं ‘ज़र्दा पुलाव’
मीठे चावल या फिर ज़र्दा पुलाव की रेसिपी उत्तरी भारत में बहुत फेमस है। मुसलमान जहां इसे ईद के मौके पर बनाते है तो वहीं, जैनी पर्युषण के दौरान बनाते है।
मीठे चावल या फिर जर्दा पुलाव के नाम से मशहुर चावल की यह रेसिपी उत्तरी भारत में बहुत फेमस है। मुसलमान जहां इसे ईद के मौके पर बनाते है तो वहीं, जैनी पर्युषण के दौरान बनाते है।
बासमती चावलों से बनने वाली इस रेसिपी में चीनी के साथ महक और स्वाद बढ़ाने के लिए खड़े भारतीय मसालों का प्रयोग किया जाता है।
बाकि तरह के चावालों से अलग ढंग से बनाने के लिए, इन चावलों में खाने का मीठा रंग मिलाया जाता है। चंद मिनिटों में पकने वालें इन चावलों को आप किसी न किसी मौके पर आसानी से बना सकती है। इसलिए अगर इस बार आप घर पर जर्दा पुलाव बनाने का प्लान कर रही है तो आज हम आपसे शेयर कर रहें है, इस रेसिपी, वो भी स्टेप बाई स्टेप, वीडियो और फोटोज संग।
मीठे चावल रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मीठाई
Serves: 2 लोगों के लिए
-
बासमती चावल - 1 कप
चीनी - ½ कप
लौंग - 3-4
तेज पत्ता - 1
घी - 2 टेबिल स्पून
केसरी मीठा रंग, खाने वाला - ½ a टी स्पून
कटे हुए बादाम - 1 टी स्पून
कटे हुए पीस्ता( 5 मिनिट पानी में भीगें हुए) - 1 टी स्पून
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
केसर - गार्निशिंग के लिए
पानी- 2¾ कप + धोने के लिए
-
1. बासमती चावलों को एक झलनी में लें।
2. अब इन्हें पानी डालकर अच्छे से धो लें।
3. बाउल में निकाल लें।
4. एक कप पानी मिलाएं, पानी ज्यादा न हो और 5 मिनिट तक भिगने दें।
5. इतने देर में एक पैन में घी गर्म करें।
6. अब तेज पत्ता और लौंग मिलाएं।
7. इसके बाद चावल और 1¾ कप पानी मिलाएं।
8. अब केसरी खाने वाला रंग मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
9. अब इसे ढक दें और 10 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दें।
10. इसके बाद चीनी मिलाएं।
11. अच्छे से मिक्स करें और जब चीनी पिघलनी शुरू हो जाए तो एक बार फिर से ढक दे।
12. गैस बंद कर, 5-10 मिनिट तक भाप में पकने दें।
13. अब इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं।
14. अच्छे से मिक्स करके एक बार फिर से कुछ मिनटों के ढक दे।
15. अब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर केसर से गार्निंश करें।
- 1. इन चावलों को कुकर में भी पकाया जा सकता है।
- 2. आप अपनी इच्छा के अनुरूप इसमें ड्रायफ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकती है।
- सर्विंग साइज - 1 bowl
- कैलोरीज - 727 cal
- फैट - 14 g
- प्रोटीन - 12 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 141 g
- शुगर - 57 g
- फाइगर - 4 g
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं जर्दा पुलाव
1. बासमती चावलों को एक झलनी में लें।

2. अब इन्हें पानी डालकर अच्छे से धो लें।

3. बाउल में निकाल लें।

4. एक कप पानी मिलाएं, पानी ज्यादा न हो और 5 मिनिट तक भिगने दें।


5. इतने देर में एक पैन में घी गर्म करें।

6. अब तेज पत्ता और लौंग मिलाएं।


7. इसके बाद चावल और 1¾ कप पानी मिलाएं।


8. अब केसरी खाने वाला रंग मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


9. अब इसे ढक दें और 10 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दें।


10. इसके बाद चीनी मिलाएं।


11. अच्छे से मिक्स करें और जब चीनी पिघलनी शुरू हो जाए तो एक बार फिर से ढक दे।


12. गैस बंद कर, 5-10 मिनिट तक भाप में पकने दें।

13. अब इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं।



14. अच्छे से मिक्स करके एक बार फिर से कुछ मिनटों के ढक दे।


15. अब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर केसर से गार्निंश करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications