Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
मिनिटों में ऐसे बनाएं सेहतभरी 'मेथी पापड़ की सब्जी'
मेथी पापड़ की सब्जी का जायका है हि इतना खास कि इसे गुजरात और राजस्थान में बड़े चाव से खाया जाता है। दाना मेथी से बनने वाली इस सब्जी का कॉम्बिनेशन रोटी और चावल दोनों के साथ गजब का बैठता है।
मेथी पापड़ की सब्जी का जायका है हि इतना खास कि इसे गुजरात और राजस्थान में बड़े चाव से खाया जाता है। दाना मेथी से बनने वाली इस सब्जी का कॉम्बिनेशन रोटी और चावल दोनों के साथ गजब का बैठता है।
इस राजस्थानी सब्जी को आप चाहें तो टमाटर की ग्रेवी या फिर दही संग भी बना सकती हैं। चुंकि मेथी का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन फिर भी मसालों और ग्रेवी में यह कड़वाहट अच्छे से मेल खाती है।
बॉडी का कैलोस्ट्रोल लेवल और बल्ड शुगर नियंत्रित रखने वाली दाना मेथी की यह सब्जी बनने में भी बहुत आसान है। अगर इस बार आप कुछ अलग स्वाद वाली सब्जी के मूड में है तो एक बार जरूर बनाएं मेथी पापड़ की सब्जी। आज हम आपसे शेयर कर रहें है इस खास सब्जी की पूरी रेसिपी, वो भी फोटोज, वीडियो और स्टेप बाई स्टेप विधि के साथ।
मेथी पापड़ की सब्जी वीडियो रेसिपी

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2-3 लोगो के लिए
-
दाना मेथी - 2 टेबिल स्पून
पानी- 1¼ ग्लास + धोने के लिए
सादा जीरा पापड़ - 3
दही - 1 कप
धनिया पाउडर - 3 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - ¾ टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
-
1. दाना मेथी को झलनी में लें।
2. अब इसे अच्छे से पानी से धो लें।
3. धुली हुई मेथी को बाउल में निकाल कर ¼ ग्लास पानी डालें।
4. अब इसे आधे घंटे तक भीगने दें।
5. जब तक पापड़ के छोटे छोट टुकड़े कर लें।
6. दही को बाउल में निकाल लें।
7. अब इसमें धनिया और मिर्च का पाउडर मिलाएं।
8. साथ ही साथ हल्दी और जीरा पाउडर भी।
9. इन सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें।
10. एक पैन में तेल गर्म होने दें।
11. हींग और जीरा डालें।
12. जब जीरा भूरा होने लगे तो दही का तैयार मिक्सचर पैन में डालें।
13. अब इसे लगातर हिलाते रहें ताकि गुठले न बनें।
14. अब इस मिक्सचर में भीगी हुई दाना मेथी मिलाएं।
15. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
16. अब एक ग्लास पानी डालकर हिलाए।
17. 5 मिनिट तक पकने दें।
18. अब पापड़ के टूकड़े मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
19. 1-2 मिनिट तक पकने के बाद गर्मा गर्म परोसे।
- 1. दही का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए किया गया है।
- 2. आप चाहे तो भीगी हुई मेथी को 5 मिनिट तक उबाल कर भी इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने पर इसकी कड़वाहट निकल जाएगी।
- 3. इस रेसिपी को टमाटर, प्याज और लहसुन संग भी बनाया जा सकता है, लेकिन व्रत के दौरान इन सभी चीजों का इस्तेमाल न करें।
- 4. आप इस रेसिपी में पसंद अनुरूप किसी भी तरह का पापड़ इस्तेमाल कर सकती है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 1072 cal
- फैट - 66.6 g
- प्रोटीन - 30.3 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 87.9 g
- फाइबर - 29 g
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं पापड़ मेथी की सब्जी
1. दाना मेथी को झलनी में लें।

2. अब इसे अच्छे से पानी से धो लें।

3. धुली हुई मेथी को बाउल में निकाल कर ¼ ग्लास पानी डालें।


4. अब इसे आधे घंटे तक भीगने दें।

5. जब तक पापड़ के छोटे छोट टुकड़े कर लें।


6. दही को बाउल में निकाल लें।

7. अब इसमें धनिया और मिर्च का पाउडर मिलाएं।


8. साथ ही साथ हल्दी और जीरा पाउडर भी।


9. इन सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें।

10. एक पैन में तेल गर्म होने दें।

11. हींग और जीरा डालें।


12. जब जीरा भूरा होने लगे तो दही का तैयार मिक्सचर पैन में डालें।

13. अब इसे लगातर हिलाते रहें ताकि गुठले न बनें।


14. अब इस मिक्सचर में भीगी हुई दाना मेथी मिलाएं।

15. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।


16. अब एक ग्लास पानी डालकर हिलाए।

17. 5 मिनिट तक पकने दें।

18. अब पापड़ के टूकड़े मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

19. 1-2 मिनिट तक पकने के बाद गर्मा गर्म परोसे।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
