Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
मकर संक्रांति स्पेशल: ऐसे बनाएं कुरकुरे मूंग दाल के पकोड़े, अंगुलिया चाटते रह जायेंगे आप
मकर संक्रांति का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आमतौर पर मकर संक्रांति के पर्व पर लोग तिल के लड्डू, गजक और चिक्की बनाते हैं। लेकिन बहुत जगह पर मूंग दाल पकौड़ा भी बनाये जाते हैं। वैसे मकर संक्रांति के समय थोड़ा थोड़ा ठंड का मौसम होता है और ऐसे में क्रिस्पी और गर्मागर्म पकौड़ा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है, इसलिए आज हम आपको मूंग दाल पकौड़ा रेसिपी बता रहे हैं।

आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम मूंग दाल
- एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी
- आधा कप हरा धनिया बारीक कटा
- एक चुटकी हींग
- एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउड
- स्वादानुसार नमक
- तेल
इस छठ पूजा पर आप भी घर में बनाएं बिहार का स्पेशल ठेकुआ
विधि
- मूंग की दाल साफ करके धो लें और इसे एक बर्तन में 7 से 8 घंटे के
लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- जब दाल फूल जाए तो उसे दोनों हाथों से रगड़कर उसका छिलका अच्छी तरह
अलग करके दाल को पानी से निकाल लें. आप चाहें तो बिना छिलके वाली मूंग
दाल इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब मूंग दाल को मिक्सर में थोड़ा मोटा पीस लें. दाल का पेस्ट गाढ़ा
रहना चाहिए और ध्यान रखें कि यह पेसट पतला न हो।
- इसके बाद दाल के पेस्ट में हींग, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला,
अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हरी धनिया और नमक डालकर एक चम्मच से
चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- दाल के मिक्सचर को हैंड ब्लेंडर या चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह
फेंट लें।
- अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ में दाल का मिक्सचर
लेकर मिश्रण के पकौड़े बनाकर तेल में डालें। एक बार में 6 से 7 पकौड़े
तेल में ालकर मध्यम आंच पर सेकें।
- पकौड़ों को एक बड़े चम्मच से पलट-पलट कर चारों तरफ से हल्के ब्राउन
होने तक फ्राई करें और फिर उन्हें कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में
टिश्यू पेपर लगाएं। उसमें पकौड़े रख लें।
- इसी तरह पूरे मिश्रण से गर्मागर्म मूंग दाल की मंगौड़ी बनाकर हरी
चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।
शिल्पा शेट्टी से सीखें क्रिसमस के मौके पर हेल्दी फ्रूट केक बनाना
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
