Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम पेपर फ्राई
अगर आपको मशरूम पसंद है और आप नया नया मशरूम डिश ट्राई करने के लिए तैयार हैं तो आज की रेसिपी आपके लिए है। मशरूम पेपर फ्राई मशरूम, काली मिर्च का पाउडर और कुछ दूसरी सामग्री के साथ तैयार किया जाता है जो हर किचन में आसानी से मिल जाता है। ये डिश थोड़ा स्पाइसी होता है मगर आप अपने स्वाद के अनुसार इसका तीखापन थोड़ा कम कर सकते हैं। मशरूम पेपर फ्राई को आप स्टार्टर या फिर साइड डिश के तौर पर शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पेपर फ्राई।

सामग्री
मसाला के लिए
1 चम्मच काली मिर्च
½ चम्मच सूखा धनिया बीज
½ चम्मच सौंफ
½ चम्मच जीरा

मशरूम पेपर फ्राई के लिए
300 ग्राम मशरूम
2 चम्मच घी/मक्खन
2 सूखी लाल मिर्ची
8-10 करी पत्ता
1 चम्मच सरसों
1-इंच बारीक कटा हुआ अदरक
1 प्याज कटा हुआ
½ शिमला मिर्च
नमक स्वादानुसार

मशरूम पेपर फ्राई बनाने की विधि
1. सबसे पहले सभी सूखे मसालों का मिश्रण तैयार करना होगा।
2. इसके लिए आप मिक्सी में काली मिर्च, जीरा, सौंफ, सूखा धनिया को डालकर पीस लें। इसमें पानी न मिलाएं। इस मसाले को अलग रख लें।
3. अब एक कढ़ाई या पैन में दो चम्मच घी गर्म करें।
4. अब गर्म घी में सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच सरसों दाना और करी पत्ता डालें।
5. एक मिनट तक इसे कर लें और फिर कटा हुआ अदरक और प्याज डाल दें।
6. प्याज को गुलाबी होने तक पकाएं।
7. अब इसमें मशरूम डालें और तेज आंच में पकाएं।
8. मशरूम और प्याज की नमी सूख जाने तक इसे अच्छे से फ्राई करें।
9. अब इसमें कटा हुआ शिमला मिर्च डालें और दो से तीन मिनट तक पकाएं।
10. अब इसमें मिक्सी में [पिसा हुआ मसाला डालें और अच्छे से मिक्स करें।
11. ये सुनिश्चित करें कि सारा मसाला मशरूम में लिपट जाए।
12. अब एक से दो मिनट के लिए और पकाएं।
13.आपका मशरूम पेपर फ्राई सर्व करने के लिए रेडी है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
