Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बेहद स्वादिष्ट है ये अफगानी जरदा पुलाव
Non Veg
oi-Staff
साइंस ने भी यह बात मानी है कि आपकी पेट की भूंख आपके सूंघने की सेंस पर ज्यादा निर्भर करती है। इस केस में आपको अफगानी जरदा पुलाव काफी भाएगा।
यह रेसिपी अफगानिस्तान के काबुल शहद से है, जो कि देखने में नांरगी कलर का और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। अगर आप इसे घर पर बनाएंगी तो, आपका घर पूरी तरह से महक उठेगा।
READ: बस 15 मिनट में बना लें झटपट एग पुलाव
यह अफगानी कुज़ीन की एक जानी मानी डिश है। अफगानी जरदा पुलाव किसी भी टाइप के मीट से तैयार किया जा सकता है। पर आज हम इसे चिकन पीस से तैयार करेंगे।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 90 मिनट
करी बनाने के लिये सामग्री-
- चिकन पीस- 8 पीस
- तेल- 1 कप
- दही- 1 कप
- कटी प्याज- 1 कप
- लहसुन- 5 कलियां
- अदरक- 2 इंच पीस
- नमक- स्वादअनुसार
- साबुत काली मिर्च- 20
- साबुत धनिया- 1 टीस्पून
- सौंफ- 1 टीस्पून
- दालचीनी- 2-3
- लौंग- 15
- बड़ी इलायची- 3
- छोटी इलायची- 6
- शाहजीरा- 2 टीस्पून
विधि -
- एक पैन में तेल गरम कर के उसमें प्याज को फ्राई कर लें।
- फिर इसमें सभी मसाले डालें और फिर चिकन डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें घिसी अदरक और कटी लहसुन तथा दही डाल कर 3 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें 1 कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चिकन तैयार ना हो जाए।
- आपकी चिकन करी पुलाव के साथ खाने के लिये तैयार है।
सामग्री-
- बासमती चावल- 1/2 किलो (30 मिनट तक पानी में भिगोया हुआ)
- नमक- 1/2 टी स्पून
- पानी- 4 गिलास
- केसर- 1/4 टीस्पून
- गरम पानी- 1/4 कप
- गरम पानी में केसर मिला कर 15 मिनट तक रख दें।
- बादाम- 1 टीस्पून
- पिस्ता- 1 टीस्पून
- संतरे का छिलका- 1 संतरे से
- शक्कर - 3 चम्मच
पुलाव बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल को पानी और 1/2 टीस्पून डाल कर तब तक उबालें।
- जब लगे कि चावल पकने वाला है तब गैस बंद कर दें और इसमें से अत्यधिक पानी निकाल कर चावल को किनारे रख दें।
- तब तक के लिये बादाम को कुछ देर के लिये पानी में भिगो कर रखें। फिर इसे 1 टीस्पून तेल में लाइट गोल्डन होने तक भून लें। पिस्ते को हल्का ही भूनें।
- ऑरेंज सीरप तैयार करने के लिये एक पैन में 2 कप पानी और संतरे का छिलका उबाल लें। फिर संतरे के उबले छिलके को निकाल लें।
- अब 1 कप पानी लें, उसमें 3 चम्मच शक्कर और संतरे का उबला छिलका मिला कर सीरप के गाढ़ा हो जाने तक पकाएं।
- अब चलिये शुरु करते हैं पुलाव बनाने की विधि।
- सबसे पहले बड़ा सा पैन लें, उसमें चावल की 1/2 मात्रा लें। फिर उसमें चिकन करी की एक लेयर लगाएं।
- फिर जितना भी चावल बचा हुआ है उसे लगाएं।
- टॉप पर ऑरेंज सीरप, भुने मेवे और केसर का घोल फैलाएं।
- इसे गैस पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं।
- आपका स्वादिष्ट अफगानी जरदा पुलाव सर्व करने के लिये तैयार है।
- इसे मिक्स कर के सलाद और रायते के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: non veg recipe chicken recipe pulav recipe rice recipe राइस रेसिपी वेज रेसिपी नॉन वेज रेसिपी चिकन रेसिपी
English summary
Afghani Zarda Pulao: Delicacy From Kabul
Story first published: Tuesday, August 11, 2015, 14:41 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications
