Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
घर पर बनाइये अमेरिकन चौपसूई
अमेरिकन चौपसूई एक चाइनीज़ डिश है जो कि वहां पर बहुत फेमस है। यह पूरी तरह से एक नॉन वेज आइटम है, जिसमें चिकन और फ्राई किया हुआ अंडा पड़ता है। भारत में यह बिल्कुल ही नया है और अगर आपने इसे कहीं खाया भी होगा तो शायद किसी बडे़ रेस्ट्रॉन्ट में ही खाया होगा। लेकिन अगर आपक इसे घर पर बनाएंगे तो ज्यादा आसान और स्वादिष्ट बनेगा। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।
लोगों के लिये: 4
तैयारी का समय: 15-20 मिनिट
खाना पकाने के समय: 15-20 मिनिट

सामग्री
नूडल्ज़ - 300 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
तेल - 6 चम्मच
कॉर्नफ्लावर - 2 बड़े चम्मच
अदरक, कटा हुआ - 1 इंच टुकड़ा
लहसुन - 3-4 कलियाँ
प्याज़, स्लाइस किया - 1
बोनलेस चिकन, लंबी पट्टी में कटा हुआ - 400 ग्राम
गाजर, लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 1 मध्यम आकार
फ्रेंच बीन्स, लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 4-5
बंदगोभी, लच्छे कटे हुए - 1/4 मध्यम आकार
पालक, लच्छे कटे हुए - 6-8 पत्ते
सफेद मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
चीनी - 1 छोटा चम्मच
टमौटो सॉस - 4 बड़े चम्मच
विनेगर - 1 बड़ा चम्मच
चिकन स्टॉक - 1 कप
अंकुरित मूंग - 1 कप
टोफू, लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 100 ग्राम
अंडे - 4
विधि
1. सबसे पहले नूडल्स को गरम पानी में पका लें, ध्यान रहे कि नूडल्स ज्यादा ना पके। जब नूडल्स पक जाए तो उसेके चार एक समान भाग करें।
2. एक घोंसले का आकार दें कर गरम तेल में हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। फिर उसे पेपर नैपकिन पर रखें। कोर्नफ्लावर को ¼ कप पानी में घोल कर अलग रखें।
3. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें अदरक और लहसुन डाल कर भूनें। फिर प्याज़ डाले और 1 मिनिट तक भूनें।
4. इसके बाद कटा हुआ चिकन डालें और तेज़ आंच पर 2 मिनिट तक भूनें। फिर गाजर, बींस, बंदगोभी, पालक और 2 मिनिट के लिए स्टिर-फ्राई करें ताकि सब्ज़ी पक तो जाये पर कुरकुरी भी रहे।
5. अब मिर्च, नमक और चीनी डालें और फिर टमैटो सॉस और विनेगर डालें। फिर चिकन स्टौक डाले और उबाल आने दें। आंच को धीमी करें और कोर्नफ्लावर डालें। दो मिनिट तक उबालें और गाढ़ा करें।
6. अब पैन में अंकुरित मूंग और टोफू डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इस दौरान बाकी बचे तेल में अंडों को नौन-स्टिक पैन में तल लें। एक हिस्सा तले हुए नूडल्स का एक प्लेट पर रखें। ऊपर से तैयार सॉस और हाफ फ्राईड अंडा रखें।



Click it and Unblock the Notifications