Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अमृतसरी मुर्ग मखनी
Non Veg
oi-Staff
पंजाबी रेसिपी की बात ही कुछ अलग होती है। स्वाद और सेहत से भरा भोजन पंजाब की शान है। यहां पर चिकन विशेष रूप से पसंद किया जाता है इसलिये आज हम आपको सिखाएंगे अमृतसरी मुर्ग मखनी की रेसिपी। अमृतसरी मुर्ग मखनी देखने में रंगीन और स्वाद से भरा पकवान है जिसे पकाने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं आती।
YUMMY: जीरा राइस के साथ खाएं पंजाबी अंडा मसाला
अमृतसरी मुर्ग मखनी में काफी सारी टमाटर और क्रीम डाली जाती है जिससे इसका स्वाद काफी बढियां हो जाता है। आप इसे जीरा पुलाव या पराठे के साथ खा सकते हैं। अगर आपने बटर चिकन खाया है तो हमें आशा है कि आपको यह भी खूब पसंद आएगा। आइये जानते हैं अमृतसरी मुर्ग मखनी बनाने की विधि-

कितने- 4 लोगों के लिये
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
मैरीनेशन के लिये:
- 500 ग्राम बोनलेस चिकन पीस
- 2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 2 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 3 चम्मच खट्टी दही
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच वेनिगर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1/2 प्याज, चॉक
- 1 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
ग्रेवी के लिये-
- 6 टमाटर
- 1 1/2 चम्मच बटर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच अदरक-बारीक कटी
- 1 हरी मिर्च- बारीक कटी
- 1/4 चम्मच ऑरेंज कलर
- 2 1/2 चम्मच ताजी क्रीम
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच चीनी
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले टमाटर की प्यूरी बना लीजिये।
- सभी मैरीनेशन की सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर लीजिये।
- चिकन पीस को 2 घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- एक कढ़ाई में बटर गरम कर लें और उसमें मैरीनेट किये चिकन को फ्राई कर लें।
- एक सॉस पैन में बटर गरम करें, उसमें लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर, अदरक, नमक और हरी मिर्च डाल कर चलाएं।
- थोड़ी देर के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, ऑरेंज कलर, ताजी क्रीम डाल कर मध्यम आंच पर ग्रेवी को गाढ़ी होने तक चलाएं।
- अब प्यूरी में पकाया हुआ चिकन डालें। साथ में थोड़ी सी चीनी और क्रीम भी डालें।
- अब चिकन को 25 मिनट तक पैन ढंक कर पकाएं।
- आखिर में इसे क्रीम, बारीक कटी हरी धनिया और हरी मिर्च छिड़क कर गार्निश करें।
Comments
English summary
Amritsari Murgh Makhani
Story first published: Thursday, January 22, 2015, 15:34 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2015



Click it and Unblock the Notifications