Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चखिये कोलकाता की लाजवाब बिरयानी का स्वाद
बिरयानी पसंद करने वालों के लिये कोलकाता एक तीर्थस्थान बन चुका है। कोलकाता की बिरयानी हर किसी को जरुर आजमानी चाहिये। यह बिरानी लगभग लखनऊ की बिरयानी की तरह बनाई जाती है। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो कोलकाता की स्पेशल बिरयानी को जरुर बनाएं। इसमें खूब सारे मसाले पड़ते हैं, जो कि इस बिरयानी का स्वाद बढा़ देते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि को।
लोगों के लिये: 6
पकाने का समय: 1 घंटा

सामग्री:
चिकन - 500 ग्राम (मध्यम आकार के टुकड़े)
बासमती चावल - 4 कप (धोया और सोखा
आलू - 4 छीला और दो टुकडो़ में कटा
दही - 2 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
एक प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
अदरक - 1 इंच
लहसुन - 8
हरी मिर्च - 5
हरी इलायची - 4
तेज पत्ते - 4
दालचीनी - 1
लौंग - 5
केसर - 1 चुटकी
दूध - 1 कप
गुलाब जल - 1 टी स्पून
केवडा़ जल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादअनुसार
तेल - 2 चम्मच
घी - 4 चम्मच
विधि-
दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक के साथ चिकन को मैरिनेट कर लें। दो कटोरे में आधा कप दूध डालिये और उसमें केवड़ा और केसर मिलाइये।
चावल को हल्की आंच पर 10 मिनट के लिये तेज पत्ता और इलायची डाल कर पकाना होगा। उसके बाद चावल का पानी निकाल कर उसे कुछ समय के लिये एक किनारे रख दें।
अब गरम मसाले की सारी सामग्रियों को इकट्ठे पैन में डाल कर 30 सेकेंड के लिये भून लें। फिर जब यह ठंडा हो जाए तब इसे बारीक पीस लें।
एक पैन लीजिये, उसमें तेल डालिये और 2 कटे हुए प्याज डालिये। प्याज हो जाने के बाद उसके बाद उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाइये और मध्यम आंच पर भूनिये। फिर एक चम्मच भर कर तैयार गरम मसाले का पाउडर डालिये।
अब मैरिनेट किया हुआ चिकन पैन में डाल कर चलाएं। इसके बाद पैन को ढंक दें और आंच को एक दम हल्का कर दें। चाहें तो पानी भी मिला सकती हैं।
जब तक किचन हो रहे हों, तब तक एक पैन में कटे हुए प्याज को घी में डीप फ्राई कर लीजिये और एक किनारे रख दीजिये। इसी तरह से कटे हुए आलुओं को भी फ्राई कीजिये।
अब खाने का एक बडा़ सा कटोरा लीजिये और उसमें चारों ओर घी लगा दीजिये। उसमें एक परत चावल की फैला दीजिये, फिर चिकन ग्रेवी को फैलाइये और फिर 2 आलुओं को रख दीजिये।
इसके ऊपर थोडा़ गरम मसाला छिड़किये, फ्राई किये हुए प्याज, गुलाब जल, केवडा़ और दूध में मिला हुआ केसर डालिये। इसी तरह से जब तक सारी सामग्रियां समाप्त नहीं हो जाती तब तक इसी प्रकार की लेयर बनाती जांए। लेकिन सबसे ऊपर चावल की परत होनी चाहिये।
अब इस कटोरे का मुंह गेहूं के आटे दा्रा सील कर दीजिये जिससे भाप बाहर ना निकले। उसके बाद इसको 10 से 15 मिनट तक के लिये पकाइये कम आंच पर पकाइये।
अब आपकी बिरयानी बिल्कुल तैयार है, इसे रायते या हलीम के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
