Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बगारा अंडा मसाला
अंडा खाने वालों को अगर अलग अलग तरह की रेसीपी बना कर खिलाई जाए तो वे खुश रहेगें, इसी तरह से अगर आपके घर में भी कोई अंडे का प्रेमी है तो उसके लिये बगारा अंडा मसाला बनाइये। इस रेसीपी में कई तरह के मसाले पडे़ होते हैं जिससे बगारा अंडा मसाला का स्वाद निखर के आता है। अंडे में काफी प्रोटीन होता है तो अगर आप रोज उबला अंडा खाती हैं तो उसमें से कोई एक दिन निकाल कर यह रेसीपी भी ट्राई कर लीजिये। बगारा अंडा मसाला हैदराबाद की रेसीपी है। आइये जानते हैं कि बगारा अंडा मसाला कैसे बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
अंडा- 4
भुनी मूंगफली- 2 चम्मच
तिल- 2 चम्मच
नारियल- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
मेथी- 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
लहसुन- 4
कडी पत्ता- 10
हरी मिर्च- 2
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
इमली पेस्ट- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें 2 उबले अंडे डाल कर फ्राई करें और किनारे रख दें।
- अब मिक्सी में मूंगफली, तिल और नारियल को थोड़ा सा पानी मिला कर पीस लें और किनारे रख दें।
- अब पैन मे तेल गरम करें, उसमें जीरा, मेथी, कडी पत्ता, लाल मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च काट कर डालें और भून लें।
- फिर पैन में तैयारी पेस्ट डाल कर भूने, उसमें बाद उसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाल कर 4 मिनट तक भूने।
- अब मसाले में पानी डालें और मिक्स करें। फिर फ्राई किये हुए अंडे और इमली का पेस्ट डालें।
- फिर गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें और ग्रेवी तैयार हो जाने के बाद गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications

