Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बेहतरीन स्वाद से भरी बॉम्बे बिरयानी
Non Veg
oi-Staff
अगर इस रमजान में आपको नई वैराइटी की बिरयानी खानी है, तो बॉम्बे बिरयानी बनाना ना भूलें। यह बॉम्बे बिरयानी काफी जायकेदार होती है, जिसे अगर आप एक बार खाएंगे तो उसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे।
Latest Giordano watches now available on eBay at Flat 60% Discount
आइये जानते हैं इस इफ्तारी में महमानों को खुश करने के लिये यह बॉम्बे बिरयानी किस तरह से बनाई जा सकती है।
कितने- 10 सदस्यों के लिये

सामग्री-
- 1 किलो मटन या चिकन, छोटे पीस में कटा हुआ
- 1 किलो बासमती चावल, 15 मिनट भिगोया हुआ
- 4 आलू, भाप में पकाया, छिला और बडे़ टुकड़े में कटा
- 6 टमाटर
- 4 प्याज, बारीक कटे
- 1 गुच्छा पुदीने की पत्ती
- 6 हरी मिर्च
- 1½ चम्मच अदरक और लहसुन पेस्ट
- 1 कप सूखे आलू बुखारे, गरम पानी में भिगोए हुए
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 2 चम्मच धनिया पावडर
- 6 दानें काली मिर्च
- 4 लौंग
- 6 हरी इलायची
- 1 चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच पीले रंग का फूड कलर
- नमक स्वादअनुसार
- 1 कप दही
- 1 कप गरम दूध
- 1 कप घी या तेल
विधि -
- चिकन या मटर के पीस को दही, अदरक-लहसुन, लाल मिर्च पावडर और 4 हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, 2 नींबू के रस, आलू बुखारा और नमक मिक्स कर के तकरीबन आधे घंटे के लिये मैरीनेट करें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें। फर आधी फ्राई की हुई प्याज को किचन पेपर पर निकालें और बाकी की आधी प्याज को पैन में ही रहने दें।
- अब पैन में चिकन को दही तथा अन्य मसालों के साथ डालें।
- इसे धीमी आंच पर पकाएं, इसमें पानी ना मिलाएं, जब नमी खतम हो जाए तब इसे हल्का फ्राई कर के आंच से उतार दें।
- एक दूसरे पैन में आलू को डीप फ्राई करें। इसी तरह से टमाटर के चार टुकड़े कर उसे थोड़ से तेल में फ्राई करें।
- फ्राई आलू और टमाटर को चिकन के साथ मिक्स करें।
- अब एक दूसरे बर्तन में बासमती चावल को, पुदीने, हरी मिर्च, इलायची, काली मिर्च, लौंग और नमक के साथ उबालें।
- जब चावल 3/4 पक जाए तभी इसे छान लें।
- एक पैन में हल्का तेल डाल कर गरम करें, उसमें आधे चावल की लेयर डालें। फिर चिकन या मटर की लेयर रखें और फिर चावल की दूसरी लेयर बिछाएं।
- अब इसे पकाएं और खाएं।
Comments
English summary
Bombay Biryani Recipe
Story first published: Saturday, June 25, 2016, 14:20 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2016



Click it and Unblock the Notifications
