Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जायकेदार बोटी कबाब कोरमा
Non Veg
oi-Staff
बोटी कबाब कोरमा एक अवधी डिश है। अगर आप नॉन वेज व्यंजन खाने के शौकीन हैं तो आपको एक बार बोटी कबाब कोरमा जरूर ट्राई करनी चाहिये। यह रेसिपी ढेर सारे मसालों के पेस्ट से तैयार की जाती है।
READ: रेलवे मटन करी
आज जो हम बोटी कबाब कोरमा की रेसिपी बनाएंगे वह ग्रेवी वाली होगी। इस डिश में हम मटन को पहले मैरीनेट करेंगे और फिर उसे मसालों के साथ पकाएंगे। अब आइये जानते हैं बोटी कबाब कोरमा को बनाने की आसान सी विधि।

सामग्री-
- 2 चम्मच पोस्ता दाना
- 1 चम्मच चम्मच जीरा
- ½ किलो मटन पीस
- 25 ग्राम कच्चा पपीते का पेस्ट
- 25 ग्राम अदरक पेस्ट
- 25 ग्राम लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 जावित्री
- 1 दालचीनी
- 1/2 जायफल
- 8 हरी इलायची
- 2 मध्यम बारीक कटी फ्राई की हुई प्याज
- 1 छोटा कप घी
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच भुना बेसन
- 2 चम्मच पानी
- 1 छोटा चम्मच दही
- 2 चम्मच केवडा पानी
- नमक- स्वादअनुसार
- 2-3 कटी हुई धनिया
विधि -
- एक पैन में पोस्ता दाना, जीरा, साबुत धनिया मिला कर रोस्ट कर लें। फिर इसे पीस लें।
- एक कटोरे में मटन पीस को कच्चे पपीते, लहसुन, अदरक पेस्ट और नमक मिला कर 5-6 घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- जब भुने मसाले का पावडर तैयार हो जाए तब उसमें दाल चीनी, जावित्री, जायफल, हरी इलायची और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट के साथ फ्राई किये हुए प्याज के लच्छे भी मिक्स कर दें और फिर से पेस्ट को ग्राइंड करें।
- अब पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल और घी गरम करें।
- फिर उसमें मटन डाल कर कुछ देर के लिये पकाएं।
- फिर इसमें दही और केवड़ा जल तथा मैरीनेट वाली बची हुई पूरी सामग्री डाल कर मिक्स करें।
- ऊपर से मसालों वाला पेस्ट डाल कर मिक्स करें तथा 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर इसमें दही, लाल मिर्च पावडर मिक्स करें।
- अब एक छोटे कटोरे में बेसन और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को मटन में डालें और मिक्स करें।
- ऊपर से कटी हरी धनिया से गार्निश करें।
- आपका जायकेदार और चटपटा बोटी कबाब कोरमा सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
