Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाम के नाश्ते में बनाइये बटर फिश फ्राइ
बंगाल में बटर फिश फ्राइ बहुत फेमस रेसीपी मानी जाती है। यह एक बहुत ही सिंपल रेसीपी है जिसमें मछली के टुकड़ों को मैरीनेट कर के बटर में फ्राइ कर दिया जाता है। आप चाहें तो इसे ग्रेवी में पका कर गरमा गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। लेकिन यहां पर आज हम बिल्कुल सूखी बटर फिश फ्राइ बनाएंगे। तो देर किस बात की आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने लोगो के लिये- 4-5
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
साल्मन मछली पीस- 1 केन
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 ½ टी स्पून
नींबू का रस- 1 चम्मच
काजू- ¼ कप (पेस्ट)
बादाम- ¼ कप (पेस्ट)
कार्नफ्लोर- 2 कप
अंडा- 2
दूध- आधा कप
काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
बटर- 1 कप
खीरा- 1 (स्लाइस में कटा)
टमाटर- 2 (कटा हुआ)
प्याज- 2 (स्लाइस में कटा)
टमैटो सॉस- आधा कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, काजू पेस्ट, बादाम पेस्ट और थोडा नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें मछली के कटे हुए पीस डाल कर अच्छी तरह से 20 मिनट तक के लिये मैरीनेट करें। अब एक दूसरे बरतन में अंडा, दूध, काली मिर्च पाउडर और थोडा़ सा नमक मिलाएं और बारीक घोल तैयार करें। अब एक फ्राइंग पैन लें और उसमें बटर डालें। अब मैरीनेट की हुई मछलियों को उसमें डाल कर डीप फ्राइ कर लें। इसको तब तक फ्राइ करें जब तक कि वह भूरी ना हो जाए। इसके बाद इन फ्राइ की हुई बटर फिश फ्राइ को पेपर नैप्किन पर निकाले और फिर थोडी़ देर में गरमा-गरम प्लेट पर निकाल कर रखें। अब इसे सजाने के लिये प्लेट पर खीरा, टमाटर और कटे हुए प्याज डाल कर टमैटो सॉस के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
