Latest Updates
-
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम
स्वादिष्ट चिकन बटर मसाला आपके लिए

सामग्री: एक बड़ा चम्मच तेल, 400 ग्राम प्याज, 200 ग्राम मक्खन, दो आड़ी लहसन, 250 ग्राम टमाटर, 4 हरी मिर्च, एक छोटा अदरक, एक चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नमक, 3 चम्मच पिसा धनिया, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च, 3 चम्मच चिकन मसाला। आधा किलो चिकन।
विधि: सबसे पहले चिकन के पीस अच्छी तरह धो लें। उसके बाद पैन में तेल डालें और उसमें पिसा हुआ प्याज, लहसन और अदरक डाल दें। तब तक इस मिश्रण को भूनते रहें, जब तक मसाले का रंग भूरा नहीं हो जाता। अब हल्दी, मिर्च, धनिया और चिकन मसाला उसमें डाल दें। अब मसाले को लाल होने तक भूनें। अब इसमें टमाटर की प्योरी और नमक डाल दें।
जब मसाले का तेल छूटने लगे, तब इसमें चिकन के पीस डाल दें। इसे पकने के लिए रख दें। बीच-बीच में चलाते रहें। करीब 25 मिनट बाद ऊपर से मक्खन डाल दें। तब तक गैस पर चढ़ा रहने दें जब तक चिकन गल नहीं जाये।
चिकन गलने के बाद ऊपर से एक चम्मच मक्खन और डाल दें और रोटी या पराठे के साथ परोस दें।



Click it and Unblock the Notifications