Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
धनिया की ग्रेवी में पकाइये लजीज चिकन
ताजी धनिया की पत्ती एक ऐसी चीज हुआ करती थी जिसे मैं हमेशा मार्केट से खरीद कर लाती थी मगर मैनें उसे कभी भी खुले हाथों से प्रयोग नहीं की। जब भी हम यहां के बाजार में धनिया खरीदने जाते हैं तो हमें बहुत सारी धनिया तीन बंडलों के रूप में मिलती है। अब इतनी सारी धनिया पत्ती को एक साथ प्रयोग करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। पर अगर आप धनिया की चटनी बना लें तो आपकी धनिया खतम हो सकती है।
एक दिन मैंने बहुत सारी धनिया चटनी बनाई और उसे खतम करने के चक्कर में मैंने उसे चिकन की रेसिपी में प्रयोग कर लिया। इस चिकन ग्रेवी में मैनें धनिया चटनी को खट्टा करने के लिये उसमें नींबू का प्रयोग किया है। तो अगर आपको चिकन की की स्पेशल ग्रेवी तैयार करनी है तो खूब सारी धनिया पत्ती का प्रयोग करें और रिजल्ट देखें।

सामग्री-
चिकन ब्रेस्ट-3
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
दही- 2 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच

ग्रेवी के लिये सामग्री-
तेल- 3 चम्मच
प्याज- कप
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
धनिया - 2 कप
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
नमक

विधि-
- मैरीनेट वाली सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें और उसमें चिकन के छोटे पीस मिलाइये।
- फिर ढंक कर फ्रिज में 8 घंटों के लिये रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन फ्राई करें।
- जब प्याज गोल्ड ब्राउन हो जाएं तब उसमें धनिया पाउडर डालें।
- इसे आधे मिनट के लिये फ्राई करें। लगातार चलाइये।
- फिर इसमें मैरीनेट किया चिकन पीस डालिये।
- इसे तेज आंच पर 4-5 मिनट पकाइये।
- इसे बीच बीच में चलाती रहिये।
- अब धनिया और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें, हल्का सा पानी भी मिलाइये।
- धनिया पेस्ट को पैन में डालिये।
- फिर गरम मसाला पाउडर और नमक डालिये।
- इसे तब तक पकाइये जब तक कि चिकन पीस अच्छी प्रकार से हो ना जाए।

विधि-

विधि-




Click it and Unblock the Notifications
